अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शनिवार को गोलीबारी हुई (Firing in New York)। ब्रूकलिन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायल होने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
न्यूयॉर्क सिटी (New York) पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी न्यूयॉर्क (New York) के ब्रूकलिन स्थित 74 यूटिका एवेन्यू में हुई। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे ब्रूकलिन के नजदीक वीक्सविले स्थित 74 यूटिका एवेन्यू की है। घटनास्थल पर चार लोग मृत पाए गए।
इसे भी पढ़ें : मुसीबत मे ‘Bigg Boss 13’, बीजेपी नेता ने की शो को बैन करने की मांग- जानें मामला
इसे भी पढ़ें : HSSC Clerk Answer Key: आंसर-की जारी, आपत्ति 15 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं
पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले भी कनसास शहर के एक बार में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी की इस वारदात में भी चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे।