WPL 2023 : 4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग की बेहद धमाकेदार तरीके से शुरुआत होने जा रही है। इसकी शुरुआत के लिए बीसीसीआई की तरफ से किसी प्रकार की कोई कमी नहीं की जा रही। इस समारोह में शिरकत बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी करती नजर आएंगी। इसके साथ साथ पॉपुलर सिंगर शंकर महादेवन भी इस समारोह में गाना गाते नजर आएंगे।
BCCI की तरफ से इस बारे में अभी किसी आधिकारिक पुष्टि का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन इन सबके बीच महिला आईपीएल का टिकट लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
WPL के टिकट की कीमत होगी 100 से 400 के बीच
4 मार्च से होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टिकटों की बिक्री book my show पर होनी शुरू हो चुकी है। इस इवेंट का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अदानी समूह के अधिकारिक वाली गुजरात और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारिक वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
इस सीजन में इस इवेंट के कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके चलते महिलाओं और लड़कियों के लिए यह इवेंट फ्री रखा गया है। वही लड़के और पुरुषों को ₹100 से ₹400 के बीच इस टिकट की कीमत चुकानी होगी।
WPL की अधिकारी धुन की गई जारी
BCCI सचिव जय शाह द्वारा हाल ही में WPL की आधिकारिक धुन जारी कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस उद्घाटन समारोह में शंकर महादेवन WPL एंथम को गाते नजर आएंगे।
वही शंकर महादेवन द्वारा इस गीत की रचना भी की गई है। जिसके रिलीज होने की संभावना इस उद्घाटन समारोह के दौरान काफी अधिक है।