WPL 2023 : विमेंस प्रीमीयर लीग के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई बेहतरीन जीत हासिल करने में कामयाब रही। लेकिन इस मैच के दौरान दिल्ली की बल्लेबाज राधा यादव ने भी बेहतरीन छक्का जड़ा।
राधा यादव ने जड़ा शानदार छक्का
मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सभी बल्लेबाज लगातार अंतराल पर आउट होते नजर आए। लेकिन राधा यादव जोकि निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरी, ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए एक बेहतरीन छक्का जड़ बैठी। उन्होंने रूम बनाकर अपने कदमों का इस्तेमाल करते हुए बेहतरीन हवाई फायर किया, जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैसे लगाया राधा यादव ने छक्का
राधा यादव 9 गेंदों पर 10 रनों की बेहतरीन पारी खेलने में कामयाब रही। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए शानदार छक्का जड़ा। जिसका सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों के द्वारा उनका यह वीडियो बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। हालांकि राधा यादव को बल्लेबाजी करने के अधिक मौका नहीं मिल सके, जिसके चलते वह तेजी के साथ रन बनाने को लेकर आउट हो गई।
Caption this! ✍🏻
We will go with – “One photo please” 😁#TATAWPL | #DCvMI pic.twitter.com/wN6IX27oFw
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 9, 2023
मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत
इस टूर्नामेंट के दौरान मुंबई इंडियंस लगातार तीसरी बार जीतने में कामयाब रही। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 18 ओवर में 10 विकेट पर 105 रनों का टारगेट मुंबई के सामने रखा, वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई 15 ओवर में 2 विकेट खोकर यह स्कोर हासिल करने में कामयाब रही।