WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेट जगत के लिए सोमवार (13 फरवरी) का दिन एक बहुत ही ऐतिहासिक और यादगार बन गया। जब मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला आईपीएल के पहले संस्करण के ऑक्शन का आयोजन हुआ। इस ऑक्शन के दौरान 5 टीमों द्वारा कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, वही भारत की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सबसे अधिक कीमत देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा अपनी टीम में शामिल किया गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से उन्हें 3.64 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई। इसके अतिरिक्त आस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर और इंग्लैंड की नेटली सीवर भी 3.20 करोड़ रुपए में खरीदी गई।
इस ऑक्शन के दौरान 409 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, जिसमें से आईपीएल की फ्रेंचाइजियों द्वारा 87 खिलाड़ियों को खरीदा गया। उन खिलाड़ियों में 30 विदेशी और 57 भारतीय खिलाड़ी सम्मिलित थे। फ्रेंचाइजियों द्वारा इन खिलाड़ियों पर कुल 59 करोड़ 57 लाख रू खर्च किए गए। ऑक्शन के दौरान दिल्ली, गुजरात और आरसीबी द्वारा सबसे अधिक 18 – 18 जबकि मुंबई 17 और आरसीबी द्वारा सबसे कम सिर्फ 16 खिलाड़ी ही खरीदें गए।
आइए 5 टीमों के दलों पर डालते हैं एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स द्वारा अपनी टीम में जैमिमा और शैफाली जैसी सर्वश्रेष्ठ और धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया। वहीं इसके अतिरिक्त मेग लेनिंग, एलीस कैप्सी, और मारिजन कैप जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी टीम में खरीदा गया, जिनसे टीम को मजबूती मिल सके। लेनिंग या शैफाली वर्मा में से किसी एक को दिल्ली कैपिटल्स अपना कप्तान भी बना सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स – दिल्ली कैपिटल्स में सम्मिलित खिलाड़ियों में जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), राधा यादव (भारत), शिखा पांडे (भारत), मारिजन कैप (साउथ अफ्रीका), तितास साधु (भारत), एलीस केप्सी (इंग्लैंड), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), जसिया अख्तर (भारत), मिन्नु मानी (भारत), तानिया भाटिया (भाटिया), पूनम यादव (भारत), जेस जोनासेन (भारत), स्नेहा दीप्ति (भारत), अरुंधति रेड्डी (भारत), अपर्णा मंडल (भारत) के नाम शामिल है।
मुंबई इंडियंस
मेंस आईपीएल में पांच बार की आईपीएल चैंपियन रही मुंबई इंडियंस द्वारा वीमैंस आईपीएल में भी चैंपियन के जैसे ही शॉपिंग की गई। हरमनप्रीत कौर के साथ उन्होंने शुरुआत की, और अंत में नेटली सीवर और अमिलिय कैरी जैसे कई ऑलराउंडर खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस द्वारा हरमनप्रीत कौर को टीम का कप्तान भी नियुक्त कर दिया गया है।
मुंबई इंडियंस – मुंबई इंडियंस में सम्मिलित खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड), यस्तिका भाटिया (भारत), पूजा वस्त्राकर (भारत), हीथर ग्राम (ऑस्ट्रेलिया), इजाबेल वॉन्ग (इंग्लैंड), अमनजोत कौर (भारत), धारा गुज्जर (भारत), साइका इशाक (भारत), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), क्लो ट्रयॉन (साउथ अफ्रीका), हुमायरा काजी (भारत), प्रियंका बाला (भारत), सोनम यादव (भारत), जिंतिमनी कलिता (भारत), नीलम बिष्ट (भारत) के नाम शामिल है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा महिलाओं के इस आईपीएल ऑक्शन के दौरान सबसे महंगे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया गया। उन्होंने अपनी टीम में 3.64 करोड़ रुपए खर्च कर भारतीय बल्लेबाजी स्टार स्मृति मंधाना को अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी आईपीएल में टीम की कप्तानी की बागडोर भी उन्हीं के हाथों में हो सकती है।
उनके अतिरिक्त आरसीबी द्वारा रिचा घोष, सोफी डिवाइन और हीथर नाइट जैसी कई दिग्गज और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसत (भारत), इंद्राणी रॉय (भारत), श्रेयंका पाटिल (भारत), कनिका आहूजा (भारत), आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट (इंग्लैंड), डेन वेन निकर्क (साउथ अफ्रीका), प्रीति बोस (भारत), पूनम खेमनार (भारत), कोमल जांजड (भारत), सहाना पवार (भारत), मीगन शट (ऑस्ट्रेलिया) के नाम शामिल है।
यूपी वॉरियर्स
आईपीएल में पहली बार कदम रखने जा रही यूपी वारियर्स में एक युवा टीम नजर आ रही है। इस टीम द्वारा अंडर-19 और भारत के युवा खिलाड़ियों को विशेष रुप से अहमियत प्रदान करते हुए अपनी टीम में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त इस टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में एलिसा हीली, ताहिलिया मैक्ग्रा और शबनिम इस्माइल जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है, ताकि वह टीम में कुछ एक्सपीरियंस जोड़ सकें।
यूपी वॉरियर्स – यूपी वारियर्स में सम्मिलित खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलीसा हिली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), एस यशश्री (भारत), श्वेता सहरावत (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), किरण नवगिरे (भारत), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), देविका वैद्य (भारत), लॉरेन बैल (इंग्लैंड), लक्ष्मी यादव (भारत), सिमरन शेख (भारत) के नाम सम्मिलित हैं।
गुजरात जायंट्स
महिला आईपीएल के ऑक्शन के दौरान गुजरात जायज द्वारा भी जमकर शॉपिंग की गई। शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों पर अपना फोकस रखने वाली गुजरात जायंटंस ने अपनी टीम में एल्श्रे गार्डनर, बेथ मूनी और सोफिया डंकली को जोड़ा है। इसके साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों में हरलीन देओल, स्नेहा राणा जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया है।
गुजरात जायंट्स – गुजरात जायंट्स में सम्मिलित खिलाड़ियों में एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), स्नेह राणा (भारत), सबिनेनी मेघना (भारत), जॉर्जिया वेयरहम (ऑस्ट्रेलिया), मानसी जोशी (भारत), दयालन हेमलता (भारत), मोनिका पटेल (भारत), तनुजा कंवर (भारत), सुष्मा वर्मा (भारत), हर्ले गाला (भारत), अश्वनी कुमारी (भारत), पारुनिका सिसोदिया (भारत), शबनम शकील (भारत) के नाम शामिल है।
Read Also:-WPL 2023 RCB Squad : स्मृति मंधाना की कप्तानी में जाने कैसी नजर आती है RCB की टीम