WPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस से मिली 8 विकेट से शिकस्त, जानिए अब पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है कौन से स्थान पर

WPL 2023 जैसे-जैसे विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मुकाबला आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे अब इसमें रोमांच भी बढ़ रहा है। कुछ ऐसा ही रोमांचक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को 18 ओवर में महज 105 रनों पर मुंबई इंडियंस द्वारा आउट कर दिया गया। मुंबई इंडियंस की धाकड़ गेंदबाज सायका इशाक द्वारा बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए गए, वही इस्सी वोंग द्वारा 4 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट चटकाए गए। हेले मैथ्यूज भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स नहीं टिक सकी।

यास्तिका भाटिया ने की बेहतरीन बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस महज 15 ओवर में 8 विकेट रहते ही लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से विकेटकीपर और ओपनर यास्तिका भाटिया द्वारा 32 गेंदों में आठ चौके जड़ते हुए 41 रन बनाए गए। वही हेले मैथ्यूज छह छक्के जड़ते हुए 32 रन बनाने में कामयाब रही। इसके साथ साथ 19 गेंदों में नाबाद 23 रन नेट ब्रंट द्वारा और हरमनप्रीत कौर नाबाद 11 रन बनाकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में कामयाब साबित हुई।

मुंबई इंडियंस पहुंची टॉप पर

मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में इस जीत के बाद 6 अंकों के साथ टॉप पर काबिज हो गई। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस यह जीत हासिल करने में कामयाब रही। वही दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर है, जो दो मैचों में जीत के बाद 4 पॉइंट पर काबिज है। इसके साथ-साथ यूपी वारियर्स की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है, जो 2 मैचों में से 1 में जीत और 1 में हार के साथ 2 पॉइंट पर है। वही तीन मैचों में से दो में हार के बाद पांचवें स्थान पर गुजरात जायंट्स है। इसके साथ साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह ओपनिंग सीजन काफी निराशाजनक रहा है। वह तीन मैचों में हार के बाद 0 पॉइंट के साथ अंतिम स्थान पर मौजूद है। WPL के 22 में से अब तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब सबसे ज्यादा देखना यह होगा, कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यहां से किस प्रकार अपनी वापसी करने में कामयाब होगी।

Read Also:-IND vs AUS Live Score : उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी के चलते भारत को विकेट लेना हुआ मुश्किल