कैंची धाम पहुंची Virat Kohli की फैमिली, माथा टेका, किए दर्शन

मौजूदा समय में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जिसमें Virat Kohli और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। World Cup का दौर खत्म हो गया है, और सभी खिलाड़ी भारत लौट आए हैं। विराट कोहली ने भारत आने के बाद एक ऐसा काम किया है, जिसके चलते वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए।

जी हां सोशल मीडिया पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करने के लिए 3 दिन के निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उनकी एक शेयर की गई फोटो में साफ नजर आया, कि विराट और उनकी पत्नी अनुष्का बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए कैंची धाम पहुंचे जहां उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया।

नीम करोली महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट

बीती शाम गुरुवार को विराट और अनुष्का बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए पहुंच गए, जहां उन्होंने बाबा के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। दरअसल यह दोनों बाबा नीम करोली को बहुत अधिक मानते हैं, इसीलिए विराट अपने परिवार के साथ T20 World Cup 2022 के समाप्त होने के तुरंत बाद ही बाबा के दर्शन करने के लिए जा पहुंचे। जानकारी के लिए बता दें, अनुष्का ने विराट के कर्तव्य शतक के तुरंत बाद बाबा की एक तस्वीर भी शेयर की थी।

वर्ल्ड कप में रहा बेहतरीन प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में विराट अपने अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही विराट कोहली वर्ल्ड कप के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। इस दौरान उनके द्वारा 9866 की औसत से 296 रन बनाए गए, इसके साथ ही उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े। वनडे इंटरनेशनल में विराट के नाम सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब तक विराट कोहली 115 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलते हुए 4008 रन बनाने में कामयाब रहे।

Read Also:-इन‌ 3 Cricketers की जर्सी पहनना है बड़ी मुश्किल का काम, फैंस करेंगे ट्रोल