इस खिलाड़ी को पहले गया टीम से निकाला अब छिनी IPL की कप्तानी, करियर पर लगने वाला है फुल स्टॉप

टीम इंडिया का एक खिलाड़ी IPL 2023 की शुरुआत से पहले ही जोरों शोरों से चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले ही काफी समय से इस खिलाड़ी को टीम से बाहर रखा गया है, और इस बार तो इस खिलाड़ी की कप्तानी भी IPL की शुरुआत से पहले ही छिन चुकी है। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण इस खिलाड़ी की IPL 2022 में नाकामी बताई जा रही‌ है।

पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी मयंक अग्रवाल द्वारा कुछ खास कमाल नहीं दिखाया जा सका। आईपीएल 2022 के दौरान मयंक अग्रवाल अपनी खराब रणनीति के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं, यह पूरी तरह से पहले से ही तंय किया जा चुका था, कि आईपीएल 2023 में इस खिलाड़ी को कप्तान पद से हटाया जाएगा। इसी के साथ भारतीय टीम के इस खिलाड़ी का करियर दांव पर लगा नजर आ रहा है।

इन कारणों से छीनी कप्तानी

आई पी एल 2022 के दौरान गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के रूप में दो नई फ्रेंचाइजी की एंट्री हुई थी जिस समय केएल राहुल का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के रूप में सामने आया था उसी समय पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर पर मयंक अग्रवाल को नियुक्त किया गया था लेकिन इस खिलाड़ी की कप्तानी के दौरान पंजाब किंग्स बेहतरीन प्रदर्शन कर पाने में नाकाम साबित हुई।

पिछले आईपीएल सीजन में अपने बल्ले से यह खिलाड़ी मात्र 196 रन बना सका। जिसके चलते आईपीएल 2023 के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा इस खिलाड़ी को लेकर एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया।

करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल

अभी तक भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेल चुके भारतीय टीम के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल के नाम 1488 रन दर्ज हैं। लेकिन मयंक अग्रवाल भारतीय टीम से साल 2020 से ही बाहर रखे जा रहे हैं। ना ही अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते यह खिलाड़ी अपनी टीम इंडिया में वापसी कर सका अब मयंक अग्रवाल के ऊपर बहुत बड़े संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे है।

पहले ही लग चुकी थी शिखर धवन के नाम पर मुहर

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन जितना खराब रहा, उसको देखते हुए माना जा रहा था कि कप्तान को इस सीजन में ही बदलना पड़ सकता है। लेकिन पिछले आईपीएल सीजन के दौरान मयंक अग्रवाल के साथ ही फ्रेंचाइजी भी आगे बढी।

आईपीएल 2023 को गंभीरता से लेते हुए टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी शिखर धवन बतौर कप्तान टीम इंडिया में नियुक्त किए गए हैं।

इसका सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है, कि पंजाब किंग्स एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। पंजाब किंग्स शिखर धवन की कप्तानी के दौरान अपने इस सपने को पूरा कर सकती है।

Read Also:-Ravindra Jadeja के करियर पर मंडराया खतरा, खतरनाक ऑलराउंडर को मिलने वाला है मौका