T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में पहुंचने वाली आज दो टीमों का खुलासा हो जाएगा। क्योंकि आज के क्वालीफिकेशन राउंड में ग्रुप ए की टीमों में मुकाबले के दौरान आपस में भिड़ंत देखी जाएगी। भारतीय समयानुसार ग्रुप ए के शीर्ष पर विराजमान श्रीलंकाई टीम की 9 बजकर 30 मिनट पर नीदरलैंड्स के साथ जबरदस्त मुकाबले की शुरुआत होगी। वही यूएई के खिलाफ नामीबिया का आखिरी मुकाबला 1:00 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा। शुरुआती दो मैचों में हारने के बाद ग्रुप ए से यूएई बाहर हो चुकी है। अब अगले राउंड में पहुंचने वाली टीमों में श्रीलंका, नीदरलैंड्स और नामीबिया के नाम भी शामिल है।
श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच हो रहे मुकाबले के दौरान आज के मैच की बात करें, तो शुरुआती दो मैचों में से नीदरलैंड दो मैच जीतकर +0.149 नेट रन रेट के साथ टॉप पर मौजूद है। अगर श्रीलंका को नीदरलैंड मात देने में कामयाब रही, तो सीधा सुपर 12 में वह अपनी जगह बना सकेगी। वही इस टीम की हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों की नजरें नामीबिया पर ही टिकी रहेंगी। अगर अगले मैच के दौरान यूएई नामीबिया को हराकर उलटफेर करती है तो फिर नेट रन रेट पर मामला फंस जाएगा।
वहीं अगर श्रीलंकाई टीम नीदरलैंड्स को हराने में कामयाब रही तो श्रीलंकाई टीम के 4 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद इन दोनों ही टीमों की नजरें नामीबिया बनाम यूएई मुकाबले पर टिकी रहेंगी। अगर दूसरे मैच के दौरान यूएई जीतने में कामयाब रही, तो सुपर 4 में पहुंचने वाली नीदरलैंड्स और श्रीलंका दो टीमें बन जाएंगी और वही अगर जीत नामीबिया की होती है, तो फिर इन तीनों टीमों का मामला नेट रन रेट पर आकर फस जाएगा।
ग्रुप ए की पॉइंट टेबल का हाल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
नीदरलैंड्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.149 |
नामीबिया | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +1.277 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.600 |
यूएई | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -2.028 |
श्रीलंका स्क्वॉड :
श्रीलंकाई स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों में पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (WK), धनंजय डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, दासुन शनाका (C), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, दनुष्का गुणथिलक के नाम शामिल है।
नीदरलैंड्स स्क्वॉड :
नीदरलैंड्स स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों में मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (W/C), टिम प्रिंगल, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, स्टीफ़न मायबर्ग, लोगान वैन बीक, तेजा निदामनुरु, ब्रैंडन ग्लोवर, शारिज़ अहमद के नाम भी शामिल है।
संयुक्त अरब अमीरात स्क्वॉड :
संयुक्त अरब अमीरात स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों में मुहम्मद वसीम, चिराग सूरी, आर्यन लकड़ा, चुंदंगापॉयल रिजवान (C), वृत्या अरविंद (WK), बासिल हमीद, अयान अफजल खान, काशिफ दाउद, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, अलीशान शराफू, अहमद रजा , ज़वर फरीद, साबिर अली के नाम भी शामिल है।
नामीबिया स्क्वॉड :
नामीबिया स्क्वॉडमें शामिल खिलाड़ियों में माइकल वैन लिंगेन, दीवान ला कॉक, स्टीफ़न बार्ड, जान निकोल लॉफ़्टी-ईटन, जान फ़्रीलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (C), डेविड विसे, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (WK), बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, पिक्की या फ़्रांस , लोहंड्रे लौवरेंस, तांगेनी लुंगमेनी, कार्ल बिरकेनस्टॉक, रूबेन ट्रम्पेलमैन के नाम भी शामिल है।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर आप श्रीलंका बनाम नीदरलैंड और नामीबिया बनाम यूएई दोनों ही मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं। वहीं अगर आप यह मैच लैपटॉप या मोबाइल पर देखना चाहते हैं, तो उसके लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार पर लॉगइन कर सकते हैं।
Read Also:-IND vs PAK T20 WC: आ गया सही समय, जल्द होगा टीम इंडिया और पाक का आमना सामना