IPL : महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की गिनती भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में की जाती है। एक साथ मिलकर इन दोनों ने भारत को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। जहां एक तरफ यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में एक साथ खेलते थे, वहीं दूसरी तरफ आईपीएल में भी एक दूसरे के आमने सामने नजर आते थे। इन दोनों ही खिलाड़ियों को इनके प्रदर्शन को देखते हुए बेस्ट फिनिशर की संज्ञा दी जाती है।
इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं, कि विराट और धोनी में बेस्ट डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट आखिर कौन सा खिलाड़ी है।
विराट कोहली
जहां विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते नजर आते हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी खेलते हैं। अब तक हुए आईपीएल इतिहास की अगर बात की जाए, तो महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की ट्रॉफी चार बार जीतने में अवश्य कामयाब रहे हैं, लेकिन बात डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की हो रही है, तो वह विराट कोहली ही माने जाएंगे।
आईपीएल के दौरान डेथ ओवर की बात की जाए, तो विराट अपने बेहतरीन और ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते 62 पारियों में 991 रन बनाने में कामयाब रहे। इसके साथ-साथ उनका इस दौरान स्ट्राइक रेट भी 200 रहा है। विराट के बल्ले से 70 चौके और 64 छक्के जड़े गए, इसके अतिरिक्त अब तक हुए आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान विराट सबसे अधिक रन बनाने में कामयाब रहे। साल 2016 में एक ही सीजन में विराट 4 शतकों की सहायता से 973 रन बनाने में कामयाब साबित हुए थे।
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे स्मार्ट और सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी 2 साल का बैन झेलने के बाद भी चेन्नई को 4 बार आईपीएल चैंपियन बनाने में कामयाब रहे। अगर डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की बात की जाए, तो चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 150 पारियां खेलने मैं कामयाब रहे, जहां धोनी डेट ओवर में बल्लेबाजी करने आए हैं।
इन मुकाबलों के दौरान धोनी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 2530 रन बनाने में कामयाब रहे। अगर बात उनके स्ट्राइक रेट की करें, तो वह विराट से कहीं अधिक बेहतर है। वह 187.13 के शानदार स्ट्राइक रेट की सहायता से रन बनाने में कामयाब रहे। इसके साथ-साथ उनका इस दौरान औसत भी 34 का रहा है। महेंद्र सिंह धोनी 195 चौके और 152 छक्के जड़ने में कामयाब साबित हुए।
Read Also:-T20 World Cup : साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, 6 रनों से इंग्लैंड को शिकस्त दे फाइनल में बनाई जगह