बुधवार को भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw का मात्र सेल्फी लेने के चक्कर में एक बहुत बड़ा विवाद छिड़ गया। जी हां यह विवाद एक फैन बॉय और फैन गर्ल के सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ था। उसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने एक लड़की सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर की रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन यह मामला कुछ अलग ही मोड़ पर जा रहा है। इस मामले में महिला ने पृथ्वी शॉ के ऊपर शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है यह लड़की जो भारतीय इस क्रिकेटर के ऊपर इतना घिनौना आरोप लगा रही है।
जानिए इस विवादित लड़की के बारे में
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का जिस लड़की के साथ यह गंभीर विवाद छिड़ा वह कोई मामूली लड़की नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। इस लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स मौजूद है। इसके साथ साथ यह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है, जिसके चलते उन्होंने इस मामले को इतना अधिक तूल दिया कि यह आग की तरह फैल गया।
इनका नाम सपना गिल है, और यह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर अब तक उनकी 1,471 पोस्ट के साथ 218,000 से अधिक फॉलोअर्स मौजूद हैं। साल 2021 में सपना भोजपुरी फिल्म ‘मेरा वतन’ और साल 2017 में ‘काशी अमरनाथ’ में काम कर चुकी है। इसके अतिरिक्त वह कई फोटोशूट करवाने के साथ-साथ इन्फ्लुएंस वीडियो में भी देखी जा चुकी है।
सेल्फी के चक्कर में उत्पन्न हुआ विवाद
अगर पूरे मामले की बात की जाए तो यह मामला कल शाम का है, जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ किसी फाइव स्टार होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे थे। जहां इस फैन ने पृथ्वी शॉ के साथ फोटो कराने की मांग की। लेकिन पृथ्वी ने इंकार कर दिया, जिसके चलते यह मामला बहुत अधिक बढ़ गया। लेकिन होटल में होटल मैनेजमेंट द्वारा इस मामले को बहुत अधिक नहीं बढ़ने दिया गया और उसे समाप्त कर दिया गया
लेकिन इसके बाद जैसे ही अपने दोस्तों के साथ पृथ्वी नजदीकी पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां फिर इस फैंस के द्वारा उनके साथ जबरदस्ती की गई,
जिसके बाद फैंस और पृथ्वी शॉ के बीच तगड़ा विवाद उत्पन्न हो गया। सोशल मीडिया पर इस विवाद का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले मैं 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, अभी इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Read Also:-W, W, W.. रोहित शर्मा ने जिस पर नहीं किया विश्वास, अब वही दिखा रहा है Ranji Trophy में तूफानी अंदाज