भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी Sania Mirza और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का रिश्ता मौजूदा समय में कुछ खास नहीं चल रहा है। इन दोनों के रिश्ते को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चाएं हो रही हैं। दोनों के रिश्ते में काफी गहरी दरार आ चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार यह पावर कपल एक दूसरे से तलाक भी ले चुका है। अचानक से ही शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच हो रही अनबन को सुनकर उनके फैंस भी चौक गए हैं। साल 2010 में 12 साल पहले शोएब और सानिया की शादी हुई थी, उनके इजहान नाम का एक बेटा भी है। इसके साथ साथ खबरों के अनुसार सानिया मिर्जा अपना दुबई वाला घर भी छोड़ चुकी है। भले ही इस टेनिस खिलाड़ी द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई गई हो। लेकिन किसी समय बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ उनको लेकर काफी अफवाहें छाई हुई थी।
किसी समय सानिया और शाहिद के एक पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर जमकर अफवाहें सामने आई थी। जिसके चलते करण जौहर द्वारा सानिया मिर्जा से कुछ सवाल भी किए गए थे। जब वह कॉफी विद करण में पहुंची, तो करण ने भी उनसे कुछ ऐसे ही सवाल किए थे, कि मैं यह मान ही नहीं सकता, कि कभी आपको हिंदी फिल्म के लड़कों ने अप्रोच ही ना किया हो। जिस पर सानिया द्वारा कहा गया था, कि नहीं मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ, फिर आगे करण ने कहा कि आपके और शाहिद के बारे में काफी चर्चाएं छाई हुई थी। क्या इस बात में कुछ हकीकत थी। उस पर भी सानिया ने साफ कहा, कि मुझे उस बारे में अब कुछ भी नहीं याद है। यह बहुत पहले की बात हो चुकी है, मेरे साथ ऐसा कुछ भी घटित नहीं हुआ है क्योंकि मैं बहुत अधिक सफर करती हूं।
इसके बाद शाहिद कपूर को लेकर भी शो के दौरान काफी बातचीत हुई, फिर करण जौहर द्वारा सानिया से पूछा गया, कि क्या आप रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में किसके साथ मेरी हुकअप और किसको किल करने के बारे में सोचेंगी। तो इस पर उनके द्वारा कहा गया, कि वह हुकअप रणवीर सिंह के साथ शादी रणवीर कपूर और शाहिद कपूर को किल करने के बारे में सोचेंगी।
Read Also:-T20 World Cup में अगर यह 3 खिलाड़ी होते शामिल, तो शायद आज World Cup होता भारत के नाम