पिछले कुछ समय से भारत के सलामी बल्लेबाज Rituraj Gaikwad को ट्विटर पर लगातार कडी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा हैं। दरअसल टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर उनके इस आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिसे उनके फैंस के द्वारा तनिक भी पसंद नहीं किया जा रहा है।
यह वीडियो भारत दौरे पर आई साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान का बताया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में विस्तार से।
ग्राउंड स्टाफ के साथ ऋतुराज ने की बदतमीजी
Ruturaj Gaikwad showing attitude while taking selfie with ‘groundsman’ not anyone can treat everyone equal like Rohit Sharma ❤️#INDvSA #IndvsSa pic.twitter.com/6zoZzOaJdR
— Arun Dhanush (@ArunDha69743194) June 19, 2022
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी-20 मुकाबलों के दौरान ऋतुराज गायकवाड ने अपने इस बदसलूकी भरे व्यवहार से सबको आश्चर्यचकित कर दिया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा, कि ऋतुराज गायकवाड मुकाबले के दौरान रेन के समय डगआउट में बैठे नजर आए।
उनके ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य उनके पास आकर बैठ गया, और सेल्फी लेने की कोशिश की। जिस पर ऋतुराज ने तुरंत उस व्यक्ति को फटकार लगाई और दूर धकेल दिया इसके साथ ही इशारा करते हुए कहा कि वह उनसे थोड़ा दूर जाकर बैठे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Ruturaj Gaikwad learn from MS Dhoni the Greatest Skipper Indian Cricket! #CSK #INDvsSA pic.twitter.com/Gm4gmKkQj8
— OHO Memes (@OhoMemes) June 19, 2022
सोशल मीडिया पर ऋतुराज गायकवाड का यह वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। उनकी इस बदसलूकी को देखने के बाद लोगों ने उन पर अपनी भड़ास भी निकाली है। वहीं कुछ लोगों ने ऋतुराज से यह तक कहा, कि “उन्हें धोनी से सीख लेनी चाहिए” वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि
“ऋतुराज गायकवाड का यह बिहेवियर बहुत अधिक बुरा और अपमानजनक है। भला ग्राउंड मैन के साथ ऐसा व्यवहार कौन करता है।”
तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि,
“ऋतुराज का यह बर्ताव बहुत ही बुरा है। वह ग्राउंड मेन हीरोज है और उनके साथ ऐसा बर्ताव होना बहुत अपमानजनक है।”
Read Also:-IND vs NZ : तीसरे ODI Series में विराट और रोहित की जगह टीम इंडिया में यह दो खिलाड़ी होंगे शामिल