अमिताभ के बाद रेखा हुई इस Cricketer की दीवानी, होटल के कमरे में पकड़ी गई रंगे हाथ

अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी और Cricketer केएल राहुल शादी कर वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं। क्रिकेट जगत और बॉलीवुड जगत के कई सितारे उनकी शादी में शामिल हो महफिल में चार चांद लगाते नजर आए हैं। यह पहला ऐसा मौका नहीं है, जब क्रिकेट जगत और बॉलीवुड जगत का आपस में मिलान हुआ है। 90 के दशक से ही क्रिकेट और बॉलीवुड की जोड़ियां एक साथ रह रही हैं। उसी समय की इन दिनों एक लव स्टोरी सुर्खियों में छाई हुई है।

इमरान खान की दीवानी रेखा

90 के दशक में मात्र भारतीय क्रिकेट सितारे ही बॉलीवुड के फैन और रिलेशन में नहीं थे। बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेटर के भी उनके साथ प्रेम संबंध बरकरार थे। 90 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच चल रही प्रेम कहानी बहुत अधिक सुर्खियों में छाई हुई थी। लेकिन रेखा के अमिताभ से अलग हो जाने के बाद उनकी यह प्रेम कहानी वही अधूरी रह गई।

इसके बाद रेखा के प्यार में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान पड़ गए थे। उस समय इन दोनों की नजदीकियां इतनी अधिक बढ़ गई थी कि दोनों की शादी की खबरें भी अखबारों तक में छपने लगी थी। इमरान खान मात्र रेखा को ही नहीं बल्कि उनकी मां को भी बहुत अधिक पसंद थे। वह अपनी बेटी की शादी को लेकर बहुत खुश थी। इन दोनों की कुंडली मिलाने तक की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन दोनों की किस्मत ने आखिर में उनका साथ नहीं दिया और दोनों की शादी नहीं हो सकी।

इमरान खान ने की तीन शादियां

बता दे इमरान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान उस समय इस अभिनेत्री के साथ शादी ना करने की बात बताई थी। उन्होंने कहा था, उनकी और रेखा की दोस्ती बस कुछ ही समय के लिए ठीक है, जिसे इंजॉय करके वह आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन उनकी सोच किसी अभिनेत्री से शादी करने के बारे में बिल्कुल भी नहीं है। दिए गए इंटरव्यू के बाद पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका था कि इस रिश्ते के टूटने का मुख्य कारण खुद इमरान ही थे।

हालांकि 1994 में 42 वर्ष की उम्र में इमरान खान ने ब्रिटिश करोड़पति गोल्ड स्मिथ की बेटी जैमिमा गोल्डस्मिथ से शादी रचाई थी।

जनवरी 2015 में इमरान खान ने रेहम खान से अपनी दूसरी शादी रचाई, लेकिन 2015 में ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद इमरान खान अपनी तीसरी शादी बुशरा मानेका के साथ कर चुके हैं।

Read Also:-IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला T20 मुकाबला हो सकता है रद्द, जानिए कारण