IPL : यूएई में अंतरराष्ट्रीय लीग टी20 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अफगानिस्तान के खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान अपनी विस्फोटक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का परिचय देते दिखाई दे रहे हैं। वह मुंबई इंडियंस एमिरेट्स के लिए खेले और इसके साथ ही अबू धाबी में नाइटराइडर्स के गेंदबाजों को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। अपनी टीम के लिए 17 गेंदों पर वह 35 रन बनाते हुए अंतिम गेंद पर टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे।
अपनी बेहतरीन पारी के चलते यह खिलाड़ी चार छक्के और 1 चौका जड़ते हुए स्कोरबोर्ड पर 7 विकेट खोकर 170 रन बना सका। वहीं मुंबई इंडियंस एमिरेट्स 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाकर इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही और जीत मुंबई इंडियंस के पक्ष में रही।
नजीबुल्लाह को 2 गेंदों में जीतने के लिए 7 रनों की आवश्यकता थी, जिसे उन्होंने छक्का जड़कर दिलाया, और इसके साथ ही आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। जिसके चलते उनकी टीम को जीत मिल गई, और T20 लीग में बैक टू बैक मुंबई इंडियंस अपने नाम तीन जीत दर्ज कर सकी।
IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में नहीं मिल सका कोई खरीददार
अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान को 50 लाख की बेस प्राइस के साथ IPL 2023 में कोई खरीददार नहीं मिल सका। आईपीएल 2023 के सीजन में इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए किसी भी टीम ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया।
T20 में नजीबुल्लाह जादरान द्वारा बेहतरीन और ताबड़तोड़ पारी खेली गई और अंतिम गेंदों में छक्कों की झड़ी लगा दी। वही इस खिलाड़ी को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिल सका था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात की है, उन्हें देखने के बाद सीधे क्रिस गेल की याद आ जाती है।
कैरेबियाई गेंदबाज की जमकर की धुनाई
मैच जीतने के लिए मुंबई की टीम को आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी, और उस समय क्रीज पर नजीबुल्लाह जादरान और ड्वेन ब्रावो मौजूद थे।
जिसमें नजीबुल्लाह द्वारा अपनी ताबड़तोड़ पारी का प्रदर्शन करते हुए अंतिम गेंद में चौके और छक्कों की बरसात की गई, जिसके चलते टीम को जीत मिल गई। मुंबई एमिरेट्स T20 लीग में वह मुकाबला जीतने में कामयाब साबित हुए।