WPL की शुरुआत में बस कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। इस बीच Mumbai Indians द्वारा आईपीएल का पहला मैच गुजरात जाइंट्स के खिलाफ खेला जाएगा। धीरे-धीरे सभी टीमें अपनी टीम का चयन कर रही हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट द्वारा बिना एक पल की देरी लगाए अचानक अपनी टीम के कप्तान का ऐलान कर दिया गया है।सबसे महत्वपूर्ण बात इस दौरान यह रही, कि मुंबई इंडियंस द्वारा एक भारतीय को अपनी टीम का कप्तान बनाया गया।
कौन है वह खुशनसीब
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस द्वारा WPL के अंतर्गत अपनी टीम का कप्तान घोषित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें, कि महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर एक ऐसे खिलाड़ी हैं,जो भारत का तीनों ही फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व करती हैं।
हरमनप्रीत कौर ने IPL ऑक्शन के दौरान अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा था, लेकिन मुंबई इंडियंस द्वारा 1.80 करोड़ रुपए की भारी कीमत देकर हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम में शामिल कर लिया गया।
कैसा रहा हरमनप्रीत कौर का करियर
अब तक भारत के लिए हरमनप्रीत कौर 151 टी20 मैच खेल चुकी है, जिनमें उन्होंने 3058 रन बनाए हैं। इसके साथ-साथ वह इस दौरान टी20 में 1 शतक और 10 अर्धशतक भी जड़ चुकी हैं। इतना ही नहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में वह दुनिया की चौथी खिलाड़ी बन चुकी है।
विमेंस टी20 चैलेंज में भी हरमनप्रीत कौर कप्तानी की बागडोर संभाल चुकी हैं। इसके साथ-साथ इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपनी टीम को चैंपियनशिप भी दिलाई थी। वही वनडे क्रिकेट में इस धाकड़ क्रिकेटर के नाम 3 हजार से अधिक रन दर्ज हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में नताली साइवर 3.2 करोड़ रु, पूजा वस्त्राकर 1.90 करोड़ रु, हरमनप्रीत कौर 1.80 करोड़ रु, यास्तिका भाटिया 1.50 करोड़ रु, अमेलिया केर 1 करोड़ रु, अमनजोत कौर 50 लाख रु, हेले मैथ्यूज 40 लाख रु, क्लो ट्रायोन 30 लाख रु, हीथर ग्राहम 30 लाख रु, इसाबेल वोंग 30 लाख रु, प्रियंका बाला 20 लाख रु, धारा गुर्जर 10 लाख रु, हुमैरा काजी 10 लाख रु, जिंतिमनी कलिता 10 लाख रु, नीलम बिष्ट 10 लाख रु, सायका इशाक 10 लाख रु, सोनम यादव 10 लाख रु के नाम शामिल हैं।