WPL 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम का एकछत्र राज सबके सामने आ रहा है। जैसे आईपीएल के दौरान पुरुष टीम का वर्चस्व बरकरार रहता है, वैसे ही महिला आईपीएल में मुंबई की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना जलवा दिखा रही है। इस समय मुंबई इंडियंस शीर्ष पर काबिज है, और अंक तालिका को देखते हुए मुंबई इंडियंस का नाम नंबर वन की सूची में शामिल है। वही मुंबई इंडियंस की टीम के बल्लेबाज के पास ऑरेंज कैप, गेंदबाज के पास पर्पल कैप और सबसे अधिक अर्धशतक भी इन्हीं टीमों के बल्लेबाजों द्वारा जड़े गए हैं।
वूमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के पहले दो मैच जीतकर मुंबई इंडियंस टॉप पर काबिज है। मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस टीम की ताबड़तोड़ बल्लेबाज हीली मैथ्यूज टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के कारण ऑरेंज कैप होल्डर हैं। दो मैचों में वह एक अर्धशतक के साथ साथ 124 रन बनाने में कामयाब रही हैं। वही टीम की गेंदबाज साइका ईशाक द्वारा सबसे अधिक विकेट लेने के लिए पर्पल कैप हासिल की गई है। अब तक 2 पारियों में वह 6 विकेट चटकाने में कामयाब रही हैं।
, सिर्फ इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से अब तक तीन अर्धशतक लगाए गए हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमन प्रीत कौर के साथ-साथ ओपनर हीली मैथ्यूज और नैट साइबर ब्रंट बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रही। वही मुंबई के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के नाम भी शामिल है, जिनके खिलाड़ी अब तक दो -दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे, लेकिन दोनों ही टीमों के द्वारा अब तक 1-1 मैच खेला गया।