खूबसूरती के मामले में MS Dhoni की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा देती थी बड़ी हीरोइनों को मात

Team India के पूर्व कप्तान MS Dhoni को जितना उनके खेलो के लिए जाना जाता है, उतना ही वह अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के सालों बाद आज भी इस दिग्गज खिलाड़ी की छवि बिल्कुल वैसी ही है, जैसी पहले थी। इनके ऊपर एक फिल्म भी बनाई जा चुकी है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के बारे में साफ दिखाया गया है कि किस तरह से वह अपने जीवन में संघर्ष करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको उनकी प्रेमिका प्रियंका झा के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो।

फिल्म में नजर आया यह दृश्य

सुशांत सिंह राजपूत की दर्शाया गया है कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा एक दुर्घटना में गुजर जाती हैं। महेंद्र सिंह धोनी के लिए अपनी प्रेमिका को खोना एक बहुत बड़े झटके के समान है और उनके लिए ऐसी विकट परिस्थितियों में खुद को संभाल पाना नामुमकिन था। कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी इस घटना को सह नहीं पाए और पूरी तरह से सदमे में चले गए।

एक साथ जिंदगी बिताने का किया था फैसला

भले ही आज महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी से शादी कर चुके हो, और पूरी दुनिया उन्हें ही उनकी पत्नी के नाम से जानती हो। लेकिन उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका झां से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, जिसके चलते दोनों ने एक साथ शादी कर अपना घर बसाने का फैसला किया था। लेकिन शायद किस्मत को उनका यह फैसला बिल्कुल भी मंजूर नहीं था।

साल 2003 – 2004 में जब महेंद्र सिंह धोनी जिंबाब्वे और केन्या के दौरे के लिए इंडिया ‘ए’ टीम में चुने गए, उस समय उनके जीवन में एक बहुत बड़ी घटना घटित हुई, जिसके चलते वह अपने आप को संभालने में नाकाम रहे। उसी समय उनकी प्रेमिका प्रियंका झा एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई जिसके चलते उनका निधन हो गया। जब अपने इस दौरे से वापस आने के बाद उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो वह अपने आप को नहीं संभाल सके और पूरी तरह से टूट गए।

सिफारिश लेकर गए थे सचिन के पास

इस दृश्य को धोनी की फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है, कि जब प्रियंका विमान में महेंद्र सिंह धोनी को पहली मुलाकात के दौरान नहीं पहचान सकी। उस समय भारतीय टीम साल 2004 में बांग्लादेश के दौरे पर थी, जब धोनी को प्रियंका ने सचिन तेंदुलकर का ऑटोग्राफ लेने के लिए बोला, और धोनी ने प्रियंका के कहने पर ऐसा ही किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर से ऑटोग्राफ की सिफारिश की।

Read Also:-BCCI पर Selection Committee ने लगाए गंभीर आरोप, कहीं ऐसी बातें