MS Dhoni की एक्स गर्लफ्रेंड Raai Laxmi ने लगाया गंभीर आरोप, 'धोनी मेरी जिंदगी के लिए एक बड़ा अभिशाप'

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह (MS Dhoni) धोनी भले ही इस समय क्रिकेट जगत से काफी दूर क्यों ना हो, लेकिन इसके बाद भी अक्सर वह लोगों के बीच सुर्खियों में छाए रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जो बायोपिक बनी थी, उसे देखने के बाद लोग इस बात को भलीभांति समझ गए हैं, कि असलियत में उनकी जिंदगी में क्या-क्या घटित हो चुका था। लेकिन शायद अब तक यह बात किसी को नहीं मालूम कि एक साउथ की अभिनेत्री के साथ भी धोनी का नाम जुड़ा हुआ था। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी इस बारे में खुलकर बातचीत नहीं की।

धोनी ने कभी नहीं किया खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी की शादी हो चुकी है, और उनकी पत्नी साक्षी के साथ उनकी एक बेटी भी है, जिसके साथ वह अपना वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल पूर्वक बिता रहे हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम साक्षी के पहले एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के साथ भी जुड़ा। पर धोनी ने इस रिश्ते को लेकर कभी भी खुलासा नहीं किया।

यह एक्ट्रेस और कोई नहीं, बल्कि राय लक्ष्मी हैं, यह दोनों एक साथ कई बार स्पॉट किए गए हैं, उसके साथ साथ पार्टियों में भी यह दोनों अक्सर एक साथ नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी कई बार इस अभिनेत्री के साथ बर्थडे पार्टी में भी नजर आए है। लेकिन धोनी ने कभी भी इस अभिनेत्री के बारे में खुलकर कोई बातचीत नहीं की।

अभिनेत्री इस रिश्ते को मानती है काला धब्बा

बताया जाता है, कि महेंद्र सिंह धोनी और राय लक्ष्मी के बीच कुछ समय के बाद ब्रेकअप हो गया था, जिसके चलते उन्होंने साक्षी से शादी कर ली थी। साल 2014 की बात है जब राय लक्ष्मी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की, और जूली 2 फिल्म की इस अभिनेत्री ने बताया कि,

“मुझे विश्वास होने लगा है, कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग के निशान जैसा है जो लंबे समय तक जाने वाला है”।

आपसी सहमति से हुआ था ब्रेकअप

राय लक्ष्मी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद भी मैं 3 – 4 लोगों के साथ रिश्ते में रह चुकी हूं, लेकिन किसी ने भी इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। आपको बता दें कि इस अभिनेत्री ने आगे कहा कि,

“हमारा ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था और हम दोनों आगे बढ़ रहे हैं. मैं वास्तव में उन्हें अच्छी तरह से जानती थी और नहीं जानती थी कि क्या मैं इसे रिश्ता कह सकती हूं, क्योंकि इसने कभी काम नहीं किया. हम आज भी एक दूसरे की इज्जत करते हैं. वह आगे बढ़ गए हैं शादी कर चुके हैं और यही इस कहानी का अंत है।”

Read Also:-IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मे सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे दिग्गजों कि नहीं हो पाएगी एंट्री, इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका