जानिए कौन संभालेगा किस टीम की कमान, IPL 2023 के लिए सभी टीमों को मिले उनके कप्तान

IPL 2023 : पिछले आईपीएल सीजन से इस बार के आईपीएल सीजन में बहुत से बदलाव किए गए हैं। आईपीएल 2023 के 16वें संस्करण की शुरुआत 31 मार्च से होगी, जिसका पहला मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। इस बार के आईपीएल सीजन में बहुत से बदलाव के साथ टीमों के कप्तानों में भी बदलाव किया गया है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं, कि पिछले आईपीएल सीजन और इस आईपीएल सीजन में किस हद तक बदलाव किए जा रहे हैं।

हैदराबाद और दिल्ली ने बदले अपने कप्तान

पिछले साल से सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कमान केन विलियमसन के हाथों में थी, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद को लंबे समय से अपने टीम के कप्तान की खोज थी। अब कहीं जाकर ताजा खबर के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडम मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

साल 2023 में आईपीएल सीजन की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को जोरदार झटका उस समय लगा, जब एक्सीडेंट के बाद यह निश्चित हो गया कि इस बार का आईपीएल ऋषभ पंत नहीं खेल सकेंगे ।लंबे समय से दिल्ली कैपिटल की टीम मैनेजमेंट अपने कप्तान की खोज कर रही थी। लेकिन अब ताजा खबरों के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कप्तान के रूप में चुना जा चुका हैं।

आईपीएल 2023 के लिए 10 टीमों के चयनित कप्तान

1) चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे।

2) मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा होंगे।

3) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस होंगे।

4) गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे।

5) कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे।

6) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन होंगे।

7) लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल होंगे।

8) पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन होंगे।

9) सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम होंगे।

10) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर होंगे।

कहां खेले जाएंगे मैच

पिछले दो सीजनों के बाद अब कहीं जाकर एक बार फिर से आईपीएल की शुरुआत भारत में होने वाली है। आईपीएल के होने वाले मैचों के लिए 12 ग्राउंड तय किए गए हैं। उनमें चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, गुहावटी, लखनऊ, दिल्ली, धर्मशाला, मोहाली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु के नाम शामिल हैं।

Read Also:-Team India में तीसरे टेस्ट के लिए अचानक हुआ यह खिलाड़ी शामिल, प्लेइंग XI में जगह मिलना तंय