भारत के युवा क्रिकेटर Prithvi Shaw पिछले कुछ समय से विवादों के घेरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लाख मशक्कत के बाद भी वह विवादों के घेरे से घिरे नजर आ रहे हैं। अभी पिछले कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर सपना गिल के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसके चलते पूरे देश में वह सुर्खियों में छाए रहे थे। अभी इस घटना के कुछ ही समय व्यतीत हुए हैं, कि एक बार फिर से पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसके चलते वह फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया नोट
अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि,
“कुछ लोग आपसे सिर्फ उतना ही प्यार करेंगे, जितना वे आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है, जहां फायदे खत्म हो जाते हैं।”
पृथ्वी शॉ के इस नोट को शेयर करते ही यह नोट सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया है।
इस नोट को शेयर करने का पृथ्वी शॉ ने कोई ठोस कारण नहीं बताया, और ना ही इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी लिखा कि आखिर उन्होंने इस नोट को क्यों शेयर किया है। फैंस के मन में इस नोट को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। जिसे लेकर फैंस के द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार सवाल भी किए जा रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मिला था मौका
इस साल पृथ्वी शॉ का रणजी ट्रॉफी में काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। वह रणजी ट्रॉफी में पांडुचेरी के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए 378 रन बनाने में कामयाब रहे। वही उनकी इस पारी की लोगों के द्वारा जमकर तारीफ भी की गई। उनकी इस बेहतरीन पारी को देखते हुए उनका चयन भारतीय T20 टीम में भी किया गया, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया जा सका।
हालांकि भारतीय टीम के लिए पृथ्वी शॉ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में अपना पदार्पण कर चुके हैं। लेकिन पृथ्वी शॉ काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। आगामी दिनों में वह आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। जहां पृथ्वी शॉ को डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करते देखा जा सकेगा।