दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्नम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पहली पारी में उन्होंने 176 रन बनाए थे वहीं, दूसरी पारी में उनके बल्ले से 127 रन आए।
वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन (303) बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पहली पारी में 176 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले रोहित ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक ठोका। उन्होंने 133 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
रोहित शर्मा अब टेस्ट मैच में 12 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। वसीम ने 1996 में शेखपुरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के जड़े थे।
टेस्ट मैच में रोहित शर्मा (2019) सलामी बतौर ओपनर दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले तीन बार सुनील गावस्कर (1971, 1978,1978) ने यह कमाल किया है।
रोहित ने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ा है। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। रोहित एक वन-डे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाए थे। दूसरी पारी में हिटमैन ने 7 छक्के जमाए, जिसके साथ ही वो किसी एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे अधिक 13 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना गए।