भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं क्योंकि इस बार वह अपने खेल के लिए नहीं बल्कि अपनी पत्नी के लिए सुर्ख़ियों में हैं। जी हां उनके घर एक नए मेहमान का आगमन हुआ है जिसके बारे में उनकी पत्नी साक्षी ने जानकारी दी है। अभी हाल ही में साक्षी द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें उन्होंने अपने घोड़े चेतक से मिलवाया।
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “चेतक आपका हमारे घर में स्वागत है, आप एक सच्चे जेंटलमैन है, और हम अपने परिवार में आपका स्वागत करते हैं।”
एमएस धोनी के घर आया मेहमान
अपने खेल के कारण पूरे विश्व में माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी बेहद खूबसूरत हैं, जिहोंने जीवा नाम की बेटी को जन्म दिया है।
सोशल मीडिया पर साक्षी अधिकतर एक्टिव रहती है समय-समय पर वह अपनी फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना शुरू कर दिया है। अक्सर धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए कहीं ना कहीं घूमने जाते रहते हैं।
साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक नन्हा मेहमान उनके घर पर आया है, जिसका नाम उन्होंने चेतक रखा है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी दोनों ही जानवरों को बहुत प्यार करते हैं, जिसके चलते वह अपने घर में चेतक के रूप में एक नए मेहमान को लाए हैं। चेतक की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए साक्षी ने खुशियां व्यक्त की हैं। उन्होंने इसके साथ कहा, कि हमारे घर में आपका स्वागत है चेतक।
Read Also:-इस खिलाड़ी को Hardik Pandya की कप्तानी में मिलेगा अवसर, गेंदबाजी में हैं माहिर