WPL 2023 : 4 मार्च शनिवार (आज) से महिला प्रीमियर लीग का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मैच हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और बेथ मूनी की गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत का मुख्य लक्ष्य भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है। इसके पहले सीजन में कुल 5 टीमें भाग ले रही हैं, जिसके सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे। इस मैच की शुरुआत से पहले लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सवालों पर आइए डालते हैं एक नजर।
1) WPL का पहला मुकाबला 4 मार्च शनिवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
2) मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाने वाला पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।
3) WPL के उद्घाटन मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी, लेकिन इसका टॉस आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे ही शुरू हो जाएगा।
4) मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच इस ओपनिंग मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट 18 नेटवर्क पर मौजूद रहेगी। यह मैच अलग-अलग भाषाओं में भी देखा जा सकता है।
5) इस मैच का आनंद आप मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए जिओ सिनेमा ऐप पर उठा सकते हैं, वही इस मैच से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स WWW.indiatvnews.in में पढ़ी जा सकती हैं।
WPL 2023 के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस : मुंबई इंडियंस में सम्मिलित खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट के नाम शामिल है।
गुजरात जायंट्स : गुजरात जायंट्स में सम्मिलित खिलाड़ियों में बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा, एश्लेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबमन शकील के नाम शामिल है।