IPL 2023 : इस समय भारत में आईपीएल की तैयारियों का दौर चल रहा है, जिसके चलते जोरों शोरों के साथ तैयारियां हो रही हैं। हालांकि आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के साथ एक कई दिग्गज खिलाड़ी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं। वही आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले ही पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को टीम से रिलीज कर बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा भी मचा था। लेकिन इसी बीच बेहतरीन खिलाड़ी क्रिस गेल द्वारा अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया गया है।
क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान
क्रिस गेल ने मयंक अग्रवाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की, और पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान कहा कि,
“मयंक के साथ फ्रेंचाइजी ने सही नहीं किया है। उन्हें उम्मीद थी, कि शुक्रवार को होने वाली नीलामी के दौरान यह बल्लेबाज अच्छी कीमत में खरीदा जाएगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो सका तो सबसे अधिक निराशा मुझे होगी, क्योंकि वह एक आक्रमक खिलाड़ी है”
फ्रेंचाइजी के लिए उसने किया बहुत त्याग
क्रिस गेल ने इसी के साथ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि,
“आईपीएल 2023 में पंजाब द्वारा रिटेन नहीं कराए जाने पर मंयक अंदर से बहुत अधिक हताश होंगे, क्योंकि उन्होंने अपने आपको फ्रेंचाइजी के लिए काफी तैयार किया था। बदले में उनके साथ फ्रेंचाइजी का ऐसा व्यवहार काफी निराशाजनक रहा। लेकिन जहां तक मुझे उम्मीद है कि अभी भी टीमें इस खिलाड़ी पर भरोसा करती हैं और उन्हें अच्छी कीमत मिल सकेगी”
पंजाब में नहीं जीत सके एक भी खिताब
मयंक अग्रवाल ने पंजाब की कप्तानी करते हुए काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भले ही वह पिछले सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हों। इस खिलाड़ी ने 13 मैचों में 196 रन बनाए। अब तक आईपीएल में एक बार भी पंजाब की टीम ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन साल 2014 में एक बार पंजाब फाइनल तक अवश्य पहुंच गई थी। इन्हीं कारणों के चलते आईपीएल 2010 के लिए पंजाब की फ्रेंचाइजी द्वारा बड़ा कदम उठाते हुए अपने कप्तान को बदलने का फैसला लिया गया था।