Team India में हुई DRS स्पेशलिस्ट की एंट्री, महेंद्र सिंह धोनी के जैसे सटीक डीआरएस लेने की रखता है काबिलियत

Team India के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। अपनी कप्तानी के अतिरिक्त धोनी विकेट के पीछे से लिए गए अपने निर्णय के लिए जाने जाते थे।

महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैच के दौरान डीआरएस मांगते तो वह हमेशा सही होता था। जिसके चलते कई लोग डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहने लगे। अब टेस्ट क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के 9 साल बाद भारतीय टीम में नए महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री हुई है।

जानिए नए धोनी के बारे में

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसमें ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के लिए केएस भरत द्वारा बेहद शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। वह विकेटों के पीछे अपने दस्ताने संभालते नजर आ रहे हैं। अब तक यह खिलाड़ी 2 टेस्ट मैच खेल चुका है। जिसमें वह विकेट के पीछे बेहद शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे है।

भारत के विकेटों के पीछे के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा उनसे कहा गया कि,

“आप डीआरएस के बारे में निर्णय लेने वाले सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं आपका जो मन करता है उस पर पूरी तरह से भरोसा कीजिए।”

भारतीय कप्तान ने एक विकेटकीपर के तौर पर विकेट के पीछे होने के कारण केएस भरत से यह बात कही होगी।

फैंस ने कहा, हो गई नए धोनी की इंट्री

रोहित शर्मा के इस दिए गए बयान के बाद केएस भरत को कई फैंस तो नया धोनी समझ रहे हैं, जो विकेटों के पीछे से बिल्कुल सटीक निर्णय लेने की काबिलियत रखता है। जानकारी के लिए बता दें, कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएस भरत ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह विकेटों के पीछे दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

नागपुर टेस्ट की पहली पारी में केएस भरत ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार को बेहतरीन ढंग से स्टंप किया था। वहीं दूसरी पारी में कप्तान पैट कमिंस का कैच पकड़ने में भी वह कामयाब रहे थे। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनके द्वारा तीन कैच पकड़े गए इसके अतिरिक्त दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में केएस भरत ने एक छोटी 22 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Read Also:-अपने देश के लिए इस खिलाड़ी ने ठुकराया IPL का मुकाबला कहा…. ‘देश से बढ़कर कुछ नहीं’