IPL 2023 के लिए हो रहा मिनी ऑक्शन समाप्त हो चुका है।सभी टीमें अपने-अपने बेस्ट Xl भी सेलेक्ट कर चुकी है, लेकिन अगर इस ऑक्शन के बाद किसी एक टीम के बारे में बात की जाए, जो सबसे अधिक खतरनाक साबित हो सकती है, तो वह 5 बार की आईपीएल चैंपियन रही Mumbai Indians टीम नजर आ रही है। क्योंकि मिनी ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस 17 .50 करोड़ में किरोन पोलार्ड को रिप्लेस कर कैमरून ग्रीन को खरीद चुकी है।
मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन रहा साधारण
मुंबई इंडियंस का नाम आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में लिया जाता है। 5 बार की आईपीएल चैंपियन रही मुंबई इंडियंस का पिछले कुछ सालों से प्रदर्शन कुछ खास नहीं नजर आ रहा है। पिछले आईपीएल सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम सबसे निचले पायदान पर ही रही थी।
पिछले साल तक मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी की स्थिति को लेकर थी, जो कि गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं था। जी हां ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में खेलने वाले कीरोन पोलार्ड सही से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते मुंबई इंडियंस अपने मैच का बैलेंस भी नहीं बना पा रही थी। इसीलिए मिनी ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस द्वारा 17.50 करोड़ रुपए देकर खरीद लिया गया है।
मुंबई इंडियंस ने बनाई खतरनाक टीम
मुंबई इंडियंस कैमरून ग्रीन के अतिरिक्त मार्को यानसेन के जुड़वा भाई डुवान यानसेन को भी 20 लाख में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर चुकी है वहीं पीयूष चावला को भी 50 लाख में खरीद कर मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
मुंबई इंडियंस जैसी टीम के पास जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे खतरनाक गेंदबाज तो पहले से ही मौजूद हैं। हम इसके साथ-साथ झाय रिचर्ड्सन भी शामिल हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस के पास बल्लेबाजी से पहले ही सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा और बेबी एबी जैसे धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं।
रिटेन किए गए खिलाड़ी
रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेन्ड्रॉफ और आकाश माधवाल के नाम शामिल है।
मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय , ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, अरशद खान, राघव गोयल, डुआन जानसन, ट्रिस्टन स्टब्स और विष्णु विनोद के नाम शामिल है।