वोटों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी।इन तैयारियों के बीच लोकसभा चुनाव 2019 में चर्चा में रही पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी एक बार फिर खबरों में हैं (Woman in yellow sari)। रविवार को चुनाव की तैयारियों के लिए वह रमाबाई अम्बेडकर मैदान में मौजूद रहीं। उन्हें देखते ही उनके साथ सेल्फी खिंचवाने वालों की भीड़ लग गई।
इसे भी पढ़ें : हाउसफुल 4 मूवी लीक (HouseFull 4 Movie Leaked) [HDRIP] बहुत बढ़िया गुणवत्ता [अब डाउनलोड करें]
यूपी को 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे। इन 11 सीटों पर 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Case: आज सुनवाई का अंतिम दिन, अयोध्या मामले में फैसले की घड़ी नजदीक
इस बार भी वह अपने परंपरागत लुक यानी पीली साड़ी में थीं(Woman in yellow sari)। लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव मे उनकी ड्यूटी कृष्णानगर के महानगर इंटर कॉलेज में लगाई गई है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

इन उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने भी पूरी ताकत लगाकर प्रचार किया। भाजपा इन चुनाव से साबित करना चाहेगी कि पार्टी की लोकप्रियता समय के साथ बढ़ी है जबकि सपा व बसपा जीत हासिल कर यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कुछ आत्मविश्वास अर्जित करना चाहेंगी।