Republic day 2020: देशभर में लोग आज 71वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं, इस शुभ अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने हाड कंपा देने वाले तापमान में तिरंगा फहराया।साथ ही भारत माता के जय के नारे भी लगाए।
ये भी पढ़ें: President Ramnath Kovind: संघर्ष करने वाले लोग हमेशा याद रखें गांधी जी का अहिंसा मंत्र
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान और 17000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इन हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए।
ये भी पढ़ें: IMF President: भारत में आई आर्थिक सुस्ती, जल्द देखने को मिलेगी तेजी
ये भी पढ़ें: ISI Agent राशिद के मोबाइल से खुले राज, पाक व्हाट्स एप ग्रुप में 49 भारतीय
दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज हो चुका है। सारी दुनिया आज भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देख रही है। 71वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो हैं।