School Closed: देश दुनिया में एक बार फिर से Corona ने दस्तक दे दी है। इसके साथ साथ ठंड का प्रकोप भी कई देशों पर तेजी के साथ बढ़ रहा है, जिसके चलते राज्यों के कई स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया। इसके साथ साथ कई स्कूलों को बंद करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बहुत ही कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है, इसके साथ साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विजिब्लिटी के कम होने के चलते रोजमर्रा के कार्यो पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है।
सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालात को देखते हुए आजमगढ़ जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर किया गया है। बताया गया है कि आजमगढ़ जिला कलेक्टर द्वारा जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप
इसके अतिरिक्त देश में Corona का संकट फिर से बढ़ने लगा है। चीन सहित कई देशों में कोरोना का प्रकोप जारी है। हालांकि जानकारों के अनुसार कोरोना जैसी इस महामारी का प्रकोप भारत में कम नजर आएगा। इसके साथ-साथ मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश मैं कोरोना का अटैक अभी कुछ दिन और चलेगा। बता दे की यूपी में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।