Video: बॉलीवुड सेलेब्स की फैन फॉलोइंग हर कोई जानता है। एक्ट्रेस और एक्टर से लोग दीवाने की तरह प्यार करते है। यही फैन फॉलोइंग स्टार किड्स को भी मिलती है। एक्ट्रेस करीना कूपर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर सबसे पॉपुलर स्टार किड है।
तैमूर की क्यूटनेस इंटरनेट पर छाई रहती है। सोशल मीडिया पर तैमूर के हर मस्ती भर पल छाए रहते है। फिर चाहे फोटोग्राफर्स से हाथ मिलाना हो या फिर रिपोटर्स के सामने मस्ती करना। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आई है। जिसमें तैमूल पापा सैफ के सामने रो रहे है।
इसे भी पढ़ें : आपके Bollywood Stars इन मोबाइल फोन का करते हैं इस्तेमाल !
बुधवार को सैफ अली खान को बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुई। इस वीडियो में तैमूर सैफ के सामने रो रहे है। ये वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का है।
क्यूट बात तो ये है कि एयरपोर्ट पर सैफ अली खान बेटे तैमूर को शांत करवाते हुए नजर आए रहे है। ताकि तैमूर रोए न। इस दौरान बहुत ही क्यूटनेस के साथ तैमूर पापा को कहते है कि ‘आई विल नॉट डू इट।‘
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को जमकर इस वीडियो पर रिएक्शन भी दिए है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने इस वीडियो में तैमूर के प्यार को दिखाया है। तो वही तैमूर की क्यूटनेस की भी सभी बातें करते दिखे।
इसे भी पढ़ें : Salman Khan ने ‘Dabangg 3’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए बच्चों से कहा ‘मम्मी पापा को बोलें डोनेट करें पैसा’
बता दें कि सैफ अली खान और करीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। करीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आएगी। तो वही सैफ अली खान अजय देवगन के साथ फिल्म ‘तान्हाडजी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ विलेन का किरदार निभाएंगे। जिसमें सैफ काफी दमदार लग रहे है।