इन दिनों बॉलीवुड की गलियों में सुनील शेट्टी की बेटी Athiya Shetty और क्रिकेट खिलाड़ी KL Rahul की शादी की खबरें काफी तेजी के साथ फैली हुई है। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादियों में से यह शादी एक होगी। काफी जोरों शोरों के साथ इनकी शादी की तैयारियां हो चुकी हैं। खबरों के अनुसार अब वह दिन दूर नहीं जब सुनील शेट्टी की लाडली बेटी दुल्हन बन सामने आएगी। अगले साल जनवरी में इन दोनों ही लव बर्ड्स की शादी की खबरें तेजी के साथ फैल रही हैं।
बहुत जल्द ही होगी शादी
काफी दिनों से इस कपल की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही थी। कयास लगाया जा रहा है, कि अगले साल 2023 में यह दोनों शादी कर वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। बहुत ही जल्द सुनील शेट्टी की लाडली और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हो जाएगी। अभी कुछ समय पहले ही यह खबर सामने आई, कि नए साल की शुरुआत में ही यह कपल शादी कर लेंगे। लेकिन अब आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल 21 से 23 जनवरी के बीच में शादी करेगा।
अथिया शेट्टी ने शादी को लेकर नहीं किया कुछ कंफर्म
निजी सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली की 21 जनवरी से इनकी शादी के फंक्शन की शुरुआत हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिसंबर के लास्ट हफ्ते में इनकी शादी के इनविटेशन कार्ड बंटने शुरू हो जाएंगे। अब शादी के लिए बहुत कम समय ही शेष रह गया है। इसलिए इनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। शादी की बात को कंफर्म करने के लिए सुनील शेट्टी की लाडली से कांटेक्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन इस मामले पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कमेंट नहीं किया गया।
दोनों की शादी को लेकर बॉलीवुड में मची धूम
पूरे बॉलीवुड में इन दोनों की शादी की को लेकर तैयारियों की धूम मची हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी की लाडली बेटी और क्रिकेटर केएल राहुल की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में साउथ इंडियन तरीके से संपन्न की जाएंगी। इन दोनों की शादी का वेन्यू सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के आलीशान खंडाला होम ‘जहान’ में किया जाएगा। वही जब मीडिया द्वारा सुनील शेट्टी से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी की खबरों को कंफर्म करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही अथिया की शादी होगी।
Read Also:-sapna chaudhary ने बिखेरा अपनी अदाओं का जादू वायरल वीडियो