बॉलीवुड के बेहद हैंडसम एक्टर Anil Kapoorआज अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते लोगों के दिल में हमेशा से राज किया है, और आज भी करते चले आ रहे हैं। इस अभिनेता को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही तरीके से दर्शकों का खूब प्यार मिलता रहा है। अपने पिता के जन्मदिन के इस खास मौके पर बेटी सोनम कपूर ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो काफी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं।
सोनम कपूर का क्या है पोस्ट
अपने पिता के जन्मदिन के इस खास मौके पर Sonam Kapoor द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 9 तस्वीरें शेयर की गई है। सोनम ने इन तस्वीरों में अपने पिता के साथ थ्रोबैक फोटोस से लेकर अपने बेटे वायु संग तक की तस्वीरों को शेयर किया है, इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा है, कि ‘दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आई लव यू पापा, आप हमारे लिए आज तक जो भी करते रहे हैं, हर किसी को ब्लेस्ड होना चाहिए, आई लव यू डैडी’। शेयर की गई इन तस्वीरों में अनिल कपूर के साथ उनकी बेटी सोनम और रिया कपूर दोनों ही नजर आ रही है।
View this post on Instagram
क्या रहे फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन
सोनम कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया है। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी तस्वीरों पर रिएक्शन करते हुए अभिनेता अनिल कपूर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दे रहे हैं। इसके साथ-साथ उनकी तारीफ भी खूब तेजी के साथ हो रही हैं। सोनम के इस पोस्ट पर भूमि पेडनेकर द्वारा लिखा गया है, ‘हैप्पी बर्थडे एकेसर’आप सच में हम सबके लिए बहुत स्पेशल हैं। वही उनके इस पोस्ट पर सुनीता कपूर ने दिल के इमोजी को कमेंट किया है।
अनिल कपूर का फिल्मी करियर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर ने जिस फिल्म से डेब्यू किया था। ‘तू प्यार मै गीत’ कभी रिलीज ही नहीं हो सकी थी। ऐसी सिचुएशन में उनकी पहली फिल्म हमारे तुम्हारे हैं, साल 1979 में रिलीज हुई थी। अपने करियर के दौरान अनिल कपूर मिस्टर इंडिया, तेजाब, राम लखन, जमाई राजा, बेटा, अंदाज, 1942 ए लव स्टोरी, जुदाई, विरासत, त्रिमूर्ति, घरवाली बाहरवाली, पुकार, बुलंदी, नो एंट्री, वेलकम, वेलकम बैक और धमाल सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम करते नजर आए हैं। वहीं अब अनिल कपूर की अपकमिंग लिस्ट में रणबीर कपूर के साथ एनिमल और ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर भी शामिल है।
Read Also:-कड़कड़ाती सर्दी में Vaani Kapoor ने लगाया हॉटनेस का तड़का, शेयर की Pink Bralette मैं बोल फोटोज