3 फुट के Abdu और कच्चा बादाम गर्ल Anjali की दुनिया हुई दीवानी, जानिए

गूगल ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक देश ने सबसे अधिक सुष्मिता सेन, Anjali Arora और Abdu Rozik जैसे कलाकारों के बारे में सर्च किया है। जहां अपने अफेयर को लेकर सुष्मिता सेन चर्चाओं में छाई हुई है, वही कच्चा बादाम पर डांस करके अंजलि अरोडा भी सबका मनोरंजन कर रही है। वही बिग बॉस के घर में बंद अब्दू भी सबको इंटरटेन करने में लगे हुए हैं।

साल 2022 अब समाप्त होने वाला है। और अब वह समय है, जब एक बार फिर से इन बातों पर विचार किया जाए, कि आखिर हमने पूरे साल 2022 में किन लोगों पर सबसे अधिक चर्चा की है, किन लोगों को सबसे अधिक पसंद किया है,और कौन सी पर्सनालिटी के बारे में सबसे अधिक देखना सुनना और बात करना चाहा। अगर गूगल ट्रेंड रिपोर्ट की माने, तो सबसे अधिक सर्च किया गया सुष्मिता सेन, अंजलि अरोड़ा और अब्दू रोजिक को। जहां अपने अफेयर के चलते सुष्मिता सेन चर्चा में छा गई, वही कच्चा बादाम पर डांस करके अंजलि अरोड़ा ने सबका मनोरंजन किया है,इसके साथ साथ ताजिकिस्तान से भारत आया एक नन्हा मेहमान सबका दिल जीतने में भी कामयाब रहा है।आइए अब इन अदाकारों के बारे में विस्तार से बात करें, कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया, कि इनके नाम हमारी जुबान से हटने का नाम ही नहीं ले रहे है।

सुष्मिता सेन

अचानक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आईपीएल फाउंडर ललित मोदी ने 14 जुलाई को सुष्मिता सेन के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर तहलका मचा दिया था। इसके साथ-साथ ललित ने यह भी ऐलान किया था, कि मैं सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप में चल रहा हूं। इसके बाद फिर क्या था दोनों की शादी की खबरें चारों तरफ फैलने लगी और सुष्मिता को जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा। सुष्मिता को गोल्ड डिगर तक बुलाया गया। यह सब कुछ काफी लंबे समय तक चलता रहा, लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं, कि इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुका है। अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता पार्टी अटेंड करते नजर आईं।् वही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ललित मोदी द्वारा भी सुष्मिता के साथ लगी अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल दिया गया।

अंजलि अरोड़ा

23 वर्षीय अंजलि अरोड़ा रातों-रात सोशल मीडिया पर इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी। अंजलि अरोड़ा टिक टॉक पर बैन होने के बाद इंस्टा रील के जरिए इतनी अधिक पॉपुलर हो गई। अंजलि ने कच्चा बादाम गाने पर इंस्टा पर अपनी एक रील बनाई, सोशल मीडिया पर अंजलि का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके चलते गूगल पर अंजलि को सर्च भी किया जाने लगा। रातों-रात मिली इस पॉपुलरिटी के कारण ही अंजलि कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के लिए अप्रोच की गई थी। इसके बाद फिर कभी अंजलि ने पीछे पलट कर नहीं देखा। इसके बाद अभी हाल ही में अंजली का एक गाना ‘सजना है’ भी रिलीज हुआ था। आज अंजलि को कच्चा बादाम गर्ल के नाम से जाना जाता है।

अब्दू रोजिक

ताजिकिस्तान से आया एक नन्हा मेहमान जो भारत आते ही लोगों के दिलों पर राज करने लगा। जब बिग बॉस रियलिटी शो के लिए सलमान खान ने ताजिकिस्तान से अब्दू रोजिक को भारत बुलाया था। किसी को नहीं मालूम था कि एक दिन वह गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए जाएंगे। 3 फुट की हाइट वाले अब्दू रोजिक की उम्र 19 साल की है, और यह ताजिकिस्तान के मशहूर सिंगर भी है। हड्डियों की बीमारी के कारण इनकी हाइट नहीं बढ़ सकी, जिसके चलते वह मात्र 3 फुट के ही रह गए थे। अब्दू की स्ट्रगल भरी लाइफ और अब तक के उनके अचीवमेंट को जानने के लिए सभी में बेताबी देखी गई। फिलहाल अब्दू रोजिक बिग बॉस के घर में अभी बंद है। और वहीं से वह लोगों का बहुत मनोरंजन भी कर रहे हैं।

गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाली शख्स में हॉलीवुड की शख्सियत एम्बर हर्ड भी इस लिस्ट में शुमार रही हैं। हॉलीवुड स्टार एंम्बर हर्ड और जॉनी डेप के तलाक की खबरों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। झूठ सच की इस लड़ाई से लेकर कम्पेनशेसन की डिमांड को सभी जानने के बारे में उत्सुक थे।

Read Also:-यह हसीनाएं हुईं Oops Moment का शिकार, नजर आया कैमरे में सब कुछ