बॉलीवुड की एक्ट्रेस Shahnaz Gill इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में छाई हुई है। उनके हर वीडियो और पोस्ट को फैंस के द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शहनाज गिल अपने फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें वह जंगल के राजा शेर को देखकर भागती- चीखती नजर आ रही हैं। यह वीडियो दुबई में आयोजित एक अवार्ड शो के दौरान का है। अभी हाल ही में इस एक्ट्रेस को दुबई में भी राइजिंग स्टार के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
डर गई शहनाज
सोशल मीडिया पर शहनाज ने अपने इस वीडियो को शेयर किया है। उसमें यह एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ कमरे में मौजूद है। वीडियो में नजर आ रहा है, कि शहनाज को उनके कुछ साथी एक कमरे में लेकर जाते हैं। जहां शहनाज धीरे-धीरे अपने कदमों को बढ़ाती हैं। इस वीडियो में उनके भाई को भी देखा जा सकता है। इसके बाद जैसे ही शहनाज शेर के बच्चे को देखती हैं, उनको सांप सूंघ जाता है। और वह डर के मारे चिल्ला उठती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में भी शहनाज ने लिखा है कि ‘मैं डर गई’
राइजिंग स्टार ऑफ बॉलीवुड के अवार्ड से सम्मानित
इस वीडियो में शहनाज एक कमरे में अपनी टीम के लोगों के साथ नजर आ रही हैं। अगर सही मायने में देखा जाए तो शेर के बच्चे को देखने के बाद हर कोई डर जाएगा फिर शहनाज वाहेगुरु का नाम भी जपना शुरू कर देती हैं। वाहेगुरु सच्चे बादशाह करते हुए शहनाज शेर के पास जाने की हिम्मत जुटाती है। लेकिन शहनाज फिर से डर जाती है और भाग जाती हैं। कुछ यूजर के द्वारा तो उन्हें शेरनी तक कहा जा रहा है। वही एक यूजर ने कमेंट में कहा कि ‘डरो मत शहनाज तुमसे मिलने के बाद यह भी तुम पर फिदा हो जाएगा।’
शनिवार को फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड्स में शहनाज गिल राइजिंग स्टार ऑफ बॉलीवुड के अवार्ड से सम्मानित की गई थी।
Read Also:-ENG vs AUS : हेड – वॉर्नर की जोड़ी ने एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड, इतने दिनों बाद जडा शतक