बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि वह अपने फिल्मों एवं बैचलर लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज भी सलमान खान (Salman Khan) शादी नही किए हैं, लेकिन लोगों के मन मे ये सवाल आता है कि इतने साल होने के बाद भी सलमान खान (Salman Khan) ने क्यों शादी नही किया है?

लेकिन इसका जवाब कोई नही दे सका है कि सलमान खान अभी तक शादी क्यों नही किए हैं, हालांकि इसका जवाब सलमान खान ही दे सकते हैं। सलमान खान के लाइफ में बहुत लड़कियां आईं और चली भी गईं, लेकिन कभी किसी के साथ घर नही बसाए। सलमान खान के भाई अरबाज खान के शो ‘पिंच 2’ में कुछ हैरान करने वाली बात सुनने को मिला।
सलमान खान के भाई अरबाज खान के इस शो के सीजन 2 के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट के रूप में दिखे। इस शो में अरबाज खान अपने गेस्ट को उनसे जुड़े हुए कुछ ट्वीट पढ़ कर सुनाते हैं और उनसे प्रतिक्रिया लेते हैं।
यह भी पढ़ें
- Bollywood Actresses Without Makeup: 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें
- Pakistan vs West Indies live streaming: भारत में PAK vs WI वार्म-अप मैच कब और कहाँ देखें?
- Vegetables Price: Mehengai Ki Maar! आसमान छूते ईंधन, सब्जियों के दाम आम आदमी का बजट बर्बाद
- KGF के Rocking Star Yash उर्फ रॉकी भाई ने की ‘बब्बर शेर’ से मुलाकात, फैंस हुए दीवाने
ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ भी हुआ। अरबाज खान सलमान खान पर हुई कुछ ऑनलाइन ट्रोलिंग के ट्वीट्स पढ़ कर सुना रहे थे। सलमान खान ने भी इन ट्वीट्स का मुंह तोड़ जवाब भी दे रहे थे। अरबाज खान ने बताया कि सोशल मीडिया पर बहुत सी टिप्पणियां सकारात्मक भी होती हैं। और बहुत सी टिप्पणियों से हमे कुछ सीखने को भी मिलता है।
इसके बाद अरबाज खान ने सलमान खान को एक ऐसा ट्वीट पढ़ कर सुनाए जिसे सुनने के बाद सलमान खान आश्चर्य हो गए। एक ट्रोल में लिखा था कि,
“कहा चुप कर बैठा है डरपोक? भारत में सब जानते है की तू दुबई में अपनी बीवी नूर और 17 साल की बेटी के साथ रहता है। भारत के लोगो को कब तक मुर्ख बनाएगा? भरते में सबको पता है कि तुम दुबई में अपनी बीवी और बेटी के साथ रहते हो।”
इसको सुनने के बाद सलमान खान के होश उड़ गए, और हैरान हो गए। उन्हें विश्वास नही हो रहा था कि ये उनके लिए लिखा गया है। उन्होंने अरबाज से पूछा कि,”क्या ये मेरे लिये है”? जिसके बाद अरबाज कहते हैं, हाँ ये आप के लिए है। इसके बाद सलमान थोड़े मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि ये सब बकवास है। जिसने लिखा है वह सिर्फ अटेंशन लेना चाहता है।

सलमान खान जवाब देने के बाद आगे कहते है कि ये लोगो को ऐसा क्यों लगता है की कई इनलोगो को जवाब दूंगा। मैं 9 साल की उम्र से अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा हु। मैं इनको जवाब देने वाला नही हूँ, पूरा भारत जानता है की मैं कहां रहता हु। इसी दौरान एक यूजर ने कहा की सलमान खान के फॉर्महाउस को जिला घोषित कर देना चाहिए।
उसके बाद सलमान खान जवाब देते हुए कहे कि वो फॉर्महाउस मेरी बहन अर्पिता का है। और हमारा परिवार 250-300 लोगो का है तो आप फॉर्महाउस को जिला घोषित कर सकते हो। इस शो में आगे कई हॉलीवुड के सितारे नजर आने वाले हैं। इस शो का पहला सीजन काफी हिट रहा इसीलिए अरबाज खान दूसरा सीजन लेकर आए हैं। इन सब के बाद सलमान खान की दुबई में शेख और उनकी बीवियों के साथ ली गई तस्वीरें काफी फैल रही है।