Ranbir Alia Baby Video : गुरुवार की सुबह बॉलीवुड के स्टार कपल Alia Bhatt और Ranbir Kapoor अपनी बेटी को अस्पताल से अपने घर ‘वास्तु’ लेकर आ गए हैं। जिस समय यह दोनों स्टार अपनी बच्ची को घर ला रहे थे, गाड़ी में एक साथ नजर आए। आलिया भट्ट उस समय काले रंग की ड्रेस पहने हुए थी, उनके साथ उनकी बेटी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिसे फैंस के द्वारा बहुत अधिक पसंद भी किया जा रहा है।
अपनी लाडली को गोद में लिए नजर आए आलिया और रणवीर
पैपराजी द्वारा अस्पताल से घर जाते समय एक वीडियो कैप्चर किया गया है, जिसमें आलिया और रणवीर अपनी लाडली को गोद में लिए नजर आ रहे हैं उनकी लाडली सफेद रंग के रैपरॉन में लिपटी हुई है, हालांकि उनकी बेटी का चेहरा इस वीडियो में साफ दिखाई नहीं दिया। लेकिन उसकी एक झलक पाकर ही फैंस बहुत अधिक खुश दिखाई दे रहे हैं।
फैंस में नजर आया खुशी का माहौल
रणवीर का अपनी बेटी के साथ वीडियो देख उनके एक फैंस ने कमेंट किया, कि “अब रणबीर कपूर पिता बन चुके हैं, अभी कुछ प्रोसेस होना शेष रह गया है। रणवीर एक बहुत ही लविंग और केयरिंग पिता हैं, और वह अवश्य ही एक आदर्श पिता साबित होंगे।” उन्हें उनके कई चहेते फैंस के द्वारा शुभकामनाएं दी गई। एक ने तो उन्हें ‘पापा कपूर’ तक कहा, वहीं दूसरी तरफ उनके एक फैंस ने ‘ओएमजी रणवीर की बेटी’ लिखा।
आलिया ने जाहिर की अपनी खुशी
6 नवंबर आलिया भट्ट द्वारा अपने पहले बच्चे को जन्म दिया गया था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया द्वारा अपने और रणवीर के संयुक्त नोट पर अपने पहले बच्चे की जन्म की घोषणा की गई थी। इसमें लिखा था “हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर यह है कि हमारा बच्चा अब यहां है यह एक बहुत प्यारी लड़की है हम इसे पाकर बहुत खुश हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणवीर”।
फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक सेट पर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों बॉलीवुड स्टार को एक दूसरे से प्यार हो गया था इसके बाद यह दोनों रिलेशनशिप में आ गए शादी से पहले इस कपल ने 3 साल तक डेट किया है इस साल अप्रैल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी कर वैवाहिक बंधन में बंध गए थे जिसके 2 महीने बाद ही आलिया द्वारा अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ शेयर की गई थी सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया था बीते रविवार आलिया ने एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया था।
Also Read:-शादी से पहले Shahid Kapoor पर फिदा थीं Sania Mirza, रणबीर कपूर से थी शादी करने की चाह