अपने समय की मशहूर अभिनेत्री Dimple Kapadia अपने अभिनय से लोगों को आकर्षित कर उनके दिलों पर राज करती रही है। ‘बॉबी’ फिल्म के बाद यह एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गई थी.। ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने फिल्म इंडस्ट्री में आग लगा दी थी। सबको पछाडते हुए उन्होंने राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली, शादी के समय राजेश खन्ना की उम्र 30 वर्ष और डिंपल कपाड़िया की उम्र 15 वर्ष की थी। शादी के बाद यह एक्ट्रेस अपने अभिनय को छोड़कर दो बेटियों की मां बन गई।
डिंपल और राजेश की दो बेटियां
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के ‘ट्विंकल खन्ना’ और ‘रिंकी खन्ना’ नाम की दो बेटियां हैं। इन दोनों ने बॉलीवुड में काम किया है, लेकिन उन्हें अधिक सफलता हासिल नहीं हो सकी। लेकिन लोग उनके बारे में आज भी जानते हैं।
ट्विंकल खन्ना
साल 1995 में सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने करियर की शुरुआत करने में कामयाब रही। वह इंडस्ट्री में बॉबी फिल्म के साथ अपनी एंट्री कर सकी। यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई जिसके चलते अपनी पहली फिल्म के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया।
इसके बाद वह अक्षय कुमार से शादी कर बैठी। उन्होंने अक्षय के साथ भी फिल्में बनाई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह दोनों फिल्में फ्लॉप साबित हुई। शादी के बाद एक्ट्रेस के 2 बच्चे भी हुए हैं।
रिंकी खन्ना
भले ही अभिनेत्री रिंकी खन्ना आज सुर्खियों में नहीं मौजूद है। लेकिन उनकी फिल्मों के लिए लोग इस एक्ट्रेस को अक्सर याद करते हैं। 1999 में रिंकी की पहली फिल्म प्यार में कभी कभी रिलीज हुई थी यह अभिनेत्री कुछ ही फिल्मों में नजर आई, इसके बाद साल 2003 में समीर से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा बोल दिया और लंदन में जा बसी।
उसके बाद एक बेटी को भी उन्होंने जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने नाओमीका रखा। उनकी आंखें अपने चचेरे भाई आरव से हूबहू मिलती है।