Nora Fatehi अपने बोल्ड अंदाज और सिजलिंग अदाओं से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, नौवारी साड़ी पहनकर छा गई फैंस के दिलों पर

Nora Fatehi अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मॉडल और एक बेहतरीन डांसर भी हैं, जो बॉलीवुड में अपने काम के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की।

यह बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने किलर डांस मूव्स के कारण पूरी सोशल मीडिया इंडस्ट्री में आग लगाए हुए हैं। लाखों लोगों के दिलों में उनके प्रति दीवानगी नजर आ रही है। आजकल डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 नौरा जज करते नजर आ रही हैं।

जब भी यह वालीवुड एक्ट्रेस कैमरे के सामने आती है सारा फोकस उन्हीं की तरफ पहुंच जाता है। उनका कड़क का अंदाज और हॉट अदाएं फैंस को अपना दीवाना बनाए हुए हैं।

नजर आई मराठी लुक में

Nora Fatehi को उनकी खूबसूरती से भी अधिक डांस के लिए जाना जाता है। इन दिनों उन्हें डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को जज करते देखा जा सकता है। इसी शो के दौरान वह अपने फैंस के सामने मराठी लुक में नजर आईं, जिसे देखने के बाद उन पर उनके चाहने वाले मर मिटे। अपने इस लुक के दौरान और ग्रीन कलर की नौवारी साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहने हुए हैं। इसके अतिरिक्त उनकी नाक में पहनी हुई नथ उनके इस लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रही है।

नृत्य की कला में पारंगत

नृत्य की हर कला की विद्या में पारंगत नौरा डांसिंग दीवा नोरा के नाम से भी जानी जाती है। नृत्य कला में पारंगत होने के साथ-साथ उनका इतना आकर्षक रूप भी बहुत मुश्किल से ही नजर आता है।

सोशल मीडिया पर भी है एक्टिव

इसके साथ साथ नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी हॉट तस्वीरों के साथ हॉट वीडियो भी शेयर करती रहती है। हाल ही में नौरा येलो कलर की थाई स्लिट ड्रेस में नजर आई थी। जिसको लेकर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के द्वारा खूब रिएक्शन किया गया।

इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपए के मनी लांड्रिंग केस को लेकर भी नोरा फतेही सुर्खियों में छाई हुई हैं जिसके चलते EOW द्वारा पिछले दिनों उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की गई।

Read Also:-Brahmastra ने KGF Chapter 2 को दिया पछाड़, बनाया बड़ा कलेक्शन रिकॉर्ड