Kajol vs Jaya Bachchan:- बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का यह वीडियो खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। जब वह मां दुर्गा के पंडाल में दर्शन करने पहुंची मशहूर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन से पंगा लेने में भी पीछे नहीं हटी।
शारदीय नवरात्र का सीजन चल रहा है हर जगह मां दुर्गा की बड़े जोरों – शोरों के साथ पूजा हो रही है। बहुत ही बड़े बड़े पंडालों को भव्य तरीके से सजाया गया है। इन पंडालों में बॉलीवुड सितारे भी दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए शामिल होते हैं। फिल्म जगत में प्रत्येक साल दुर्गा पूजा का आयोजन काजोल का परिवार अपनी तरफ से करता है, इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ। जी हां काजोल की फैमिली की तरफ से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी हस्तियां माता का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस समय के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोस काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। ऐसे ही वीडियोस में एक वीडियो इस समय काफी सुर्खियों में छाया हुआ है, जब बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल दर्शन करने आई जया बच्चन के ऊपर खूब जोर से बरस पड़ी। इस वीडियो में सामने आया की दर्शन करने पहुंची जया बच्चन को काजोल डांट लगा रही हैं।
दुर्गा पंडाल में जया बच्चन पर बरसी काजोल
दुर्गा पंडाल के काजोल के कई वीडियोस सामने आए हैं, जिसमें इस अभिनेत्री का अपने बेटे युग के साथ यह वीडियो काफी चर्चा में आ रहा है। जिसमें युग मेहमानों को भोग परोसते नजर आ रहे हैं। वही एक ऐसा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मशहूर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन माता का आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है, लेकिन जैसे ही उनका और काजोल का सामना होता है, काजोल उन पर जोर से चिल्लाती हैं। काजोल का कहना है, की मास्क तो आपको निकालना ही पड़ेगा। उसमें कोई समझौता नहीं होगा। काजोल की ऐसी हट पर जया बच्चन को भी हंसी आ जाती है। लेकिन काजोल अपनी जिद पर अड़ी ही रहती हैं, उनका कहना है कि उन्हें एक पिक्चर क्लिक करानी है, जिसके लिए जया बच्चन को मास्क तो अवश्य उतारना ही पड़ेगा। काजोल की इस प्यार भरी डांट के आगे जया बच्चन भी हार जाती हैं। और अपने मास्क को उतार देती हैं। वही सोशल मीडिया यूजर्स भी काजोल की प्यार भरी डांट और गुस्से को देखने के बाद उनकी वाहवाही में लग जाते हैं।
वही सोशल मीडिया यूजर द्वारा इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा गया है। कि ‘जया बच्चन के साथ इस तरह की जिद तो सिर्फ काजोल ही कर सकती है।’
एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘काजोल को देखने के बाद मजा आ जाता है।’
एक और यूजर लिखते हैं कि अरे क्या आप लोग भूल गए हो, कि अभी कुछ ही दिन पहले उनका परिवार कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ था। इस वीडियो पर इस तरह के ढेरों मजेदार रिएक्शन सामने आए हैं।