अभिनेत्री Janhvi Kapoor और Shikhar एक बार फिर से करीब आते दिखाई दे रहे हैं। लव बर्ड्स को कई बार स्पॉट किया गया है। हाल ही में जाह्नवी एक इवेंट के दौरान अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर के साथ देखी गई, जिसके बाद से सोशल मीडिया का माहौल गरमाया हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि इस लव बर्ड्स के बीच फिर से प्यार के फूल खिलने लगे हैं।
बात अगर Janhvi Kapoor जैसी हॉट अभिनेत्री की, की जा रही हो, तो बाहर निकलते ही इस अभिनेत्री को घेरने वालों की कमी नहीं रहती है। इसके साथ साथ पैपराजी के कैमरे से बचना भी बहुत मुश्किल हो जाता है।
हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ जाह्नवी कपूर स्पॉट की गई। दिल्ली में आयोजित कुणाल रावल के फैशन शो इवेंट के दौरान जाह्नवी कपूर और Shikhar एक साथ देखे गए। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर भी काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है। जाह्नवी कपूर अपनी इस फोटोस में बेज रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस में काफी स्टनिंग नजर आ रही थी। जिसे मैचिंग ओवरकोट के साथ उन्होंने पेयर किया हुआ था।
वही शिखर भी ब्लिंगी जैकेट में बहुत ही स्टाइलिश नजर आ रहे थे। इसके पहले भी जाह्नवी कपूर शिखर के साथ नजर आई थी। एक कैफे से जाह्नवी कपूर कोल्ड कॉफी लेकर बाहर निकली, और कहीं शिखर के साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। इसके बाद भी इस अभिनेत्री ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी, जिसमें शिखर द्वारा कमेंट करते हुए लिखा गया था, ‘वाह वाह’ उसके बाद हार्ट वाला इमोजी भी बनाया गया था। खबर तो यहां तक आ रही है, कि बीते दिनों एक साथ यह दोनों मिनी वेकेशन के लिए भी गए हुए थे।
इन दोनों को अक्टूबर महीने में एक साथ किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। बाहर निकलते हुए जब यह दोनों कार में एक साथ बैठ रहे थे, उसी दौरान पैपराजी द्वारा इन दोनों को कैप्चर कर लिया गया था, अब यह तो समय आने पर ही पता चल पाएगा, कि आखिर इसमें कितनी सच्चाई है और यह दोनों कब तक एक साथ रहते हैं।
Read Also:-इन Actress की Boldnes से बढ़ जाता है OTT का पारा, ऐसी Hottness कि खो बैठेंगे होश