टीवी का सबसे चर्चित शो ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं इस शो के हर किरदार ने लोगों को खूब दिल जीता था। शो में बालिका वधू का किरदार निभाने वाली आनंदी यानी कि एक्ट्रेस अविका गौर को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं शो के दौरान आनंदी की क्युनेस और स्ट्रगल को घर – घर पसंद किया जाने लगा था। शो के आगे की कहानी में एंट्री हुई आनंदी की बेटी के रोल में नंदिनी यानी निंबोली की। बता दें कि निंबोली का किरदार ग्रेसी गोस्वामी ने निभाया था। वही अब निंबोली काफी बड़ी हो गई है और बेहद ही ग्लैमरस भी नजर आती हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं ग्रेसी
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस ग्रेसी गोस्वामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस आए दिन फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। वहीं वह बालिका वधू में नंदिनी के रोल में घर – घर फेमस हुई थीं। जिसके बाद ग्रेसी सब टीवी के शो ‘क्यूं ऊंचे दिल छोड़ आए’ में भी नजर आई थीं। वहीं उन्होंने स्टार भारत के शो मायावी मलिंग में गरिमा का रोल निभाया था।
ग्रेसी के करियर की शुरआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेसी ने अपने करियर की शुरूआत जी टीवी के शो बंधन – सारी उमर हमें संग रहना है से की थी। वहीं 2016 में बालिका वधू शो बंद होने के बाद वह रियलिटी टीवी डांस शो झलक दिखला जा 9 में भी नजर आई थीं।
इन फिल्मों में ग्रेसी ने निभाया अपना किरदार
बात करें अगर ग्रेसी के वर्कफ्रंट की तो, एक्ट्रेस 2017 में विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘लाडली’ में मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इसके बाद तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ में वह सानिया भगत के किरदार में नजर आई थीं।