क्या तलाक के बाद फिर से कर बैठे Honey Singh प्यार

रैपर Honey Singh एक बार फिर से प्यार कर बैठे हैं अभी हाल ही में उन्हें उनकी लेडी लव के साथ सपोर्ट किया गया वह अपनी नई गर्लफ्रेंड 38 रानी के साथ नई दिल्ली के एक इवेंट में गए हुए थे इस दौरान हनी सिंह पूरे समय सिर्फ इतना कहा थामें दिखाई दिए।

रिश्ते को किया ऑफिशियल

हनी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ पब्लिकली‌ पहली बार नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो यह सिंगर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुका हो। इवेंट के दौरान हनी सिंह वाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में नजर आए, वही टीना को ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में देखा गया। टीना के हैंडबैग को भी यूजर्स के द्वारा इस दौरान नोटिस किया गया, जिसकी क़ीमत 2.5 लाख तक बताई जा रही है।

हनी को नई गर्लफ्रेंड के लिए दिल से बधाई

सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा हनी और टीना को एक साथ देख तरह-तरह के रिएक्शन किए जा रहे हैं। जहां एक यूजर द्वारा लिखा गया कि ‘भाई वाह आप ही के मजे हैं’नई गर्लफ्रेंड के लिए आपको दिल से बधाई।’वही दूसरे यूजर द्वारा लिखा गया ‘तलाक इसीलिए हुआ, क्योंकि नई गर्लफ्रेंड से मिलवाना जो था।’

हनी की पहली शादी हुई साल 2011 में

साल 2011 में हनी सिंह की पहली शादी शालिनी से हुई थी। साल 2014 में ‘रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार’ के एक एपिसोड के दौरान हनी सिंह ने लोगों को अपनी पत्नी से मिलवाया था। कई लोग उनके शादी करने के फैसले से काफी हैरान भी थे। कि बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट में एक्टिंग करने से पहले ही वह शादी कैसे कर बैठे। 20 साल की लंबी दोस्ती और प्यार के बाद ही हनी सिंह ने शालिनी से शादी करने का फैसला किया था।

हनी का पहली पत्नी से साल 2021 में हुआ तलाक

साल 2021 में हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लेने का फैसला कर लिया था। शालिनी द्वारा भी इस बीच हनी और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे। शालिनी का यहां तक कहना था, कि उनके पति हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी थे। इस मामले को लेकर हनी सिंह के द्वारा भी अपनी सफाई पेश की गई थी। इस गंभीर लड़ाई के बाद हनी सिंह और शालिनी तलवार ने अलग होने का फैसला कर लिया था। रैपर की पत्नी शालिनी का यहां तक कहना था कि उनका पति उनके साथ जानवरों के जैसा व्यवहार करता था, अपनी याचिका में शालिनी ने सास भूपिंदर कौर, ससुर सबरजीत सिंह, और भाभी स्नेहा सिंह का नाम भी शामिल किया था। इसके बाद हनी सिंह से शालिनी ने 10 करोड़ रूपए मुआवजे की भी मांग की थी।

Read Also:-Shilpa Shinde की 6 साल बाद टीवी पर हो रही वापसी