मां से भी कहीं अधिक खूबसूरत नजर आई Bipasa Basu की मासूम बेटी

12 नवंबर को Bipasa Basu और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। इन दोनों के लिए साल 2022 बहुत खास रहा, क्योंकि इसी साल अपनी शादी के पूरे 6 साल बाद बिपाशा बसु एक नन्ही परी को जन्म दे सकीं, जिसके चलते इनके घर में खुशियों का माहौल छा गया। अपने पिता बनने की खबर करण सिंह ग्रोवर ने अपने फैंस के साथ भी शेयर की थी, उन दोनों को इतना खुश देखने के बाद उनके फैंस भी खुशी से नाचने लगे।

खुशी के साथ साथ बिपाशा बसु के फैंस उनकी प्रिंसेस का चेहरा देखने के लिए भी उतावले हो रहे थे, जिसके लिए उन्होंने उस कपल से गुजारिश भी की। इस कपल ने अपनी बेटी के चेहरे को दिखाते हुए अपने फैंस के इंतजार को समाप्त कर दिया। उन्होंने अपनी बेटी की एक झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

बेटी का रखा गया यह नाम

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अपनी नन्ही परी का नाम रखा है देवी। और अपनी बेटी की सोशल मीडिया पर उन्होंने एक झलक भी शेयर की थी ,जिसमें दोनों को अपनी नन्ही परी को पकड़े हुए देखा गया है। जो तस्वीर इस कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे को नहीं दिखाया है।

बिपाशा ने तो सिर्फ अपनी बेटी की तस्वीर ही नहीं, बल्कि अपनी बेटी को एंजेल बनाने की सारी तरकीबें भी उनको शेयर कर दी है। दोनों ही अपनी बेटी को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा ने अपनी इस नन्ही परी की तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘व स्वीट बेबी मैं तुम्हें एंजेल बनाने की सारी तरकीबें शेयर कर रही हूं, हमारी इस रेसिपी को एंजेल बनाने के लिए प्यारी बेबी अवश्य पढ़ें।’

इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी लिखा की ‘चौथाई कप आपका, चौथाई कप मेरा, मां के आशीर्वाद और आधा प्याला प्यार के जादू की टोपी, 3 रेनबो के। बो एंजल डस्ट, मसाला: स्वादानुसार क्यूटनेस। ऐसा लिखने के बाद जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है,वह देखते ही देखते बहुत जल्द वायरल हो गई। देवी की फोटो देखने के बाद उनके फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे है।

साल 2016 में हुई इनकी शादी

जानकारी के लिए बता दें कि 12 नवंबर साल 2016 में बिपाशा बसु और करण ग्रोवर शादी कर वैवाहिक बंधन में बंधे थे।इसके साथ-साथ उनकी शादी को 6 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस कपल की पहली मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी, जहां उन दोनों के बीच आपस में नजदीकियां बढ़ने लगी।

धीरे-धीरे इन दोनों के बीच बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ने लगी, और प्यार हो गया। और इसके बाद उन्होंने एक साथ रहने का निश्चय कर लिया। आखिरकार यह कपल 12 नवंबर 2016 को शादी कर बैठे।

Read Also:-क्या तलाक के बाद फिर से कर बैठे Honey Singh प्यार