सालों बाद Priyanka Chopra का छलक उठा दर्द, बोली 'मुझे कहते थे काली बिल्ली'

Priyanka Chopra बीबीसी की 100 वीमन लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब रही, साल 2022 की प्रियंका सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक रही हैं, ऐसी सिचुएशन में उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड और उसमें होने वाली रंगभेद को लेकर बात करते हुए कहा कि किसी समय उन्हें काली बिल्ली कहा जाता था, वह समझते थे कि वह बिल्कुल भी खूबसूरत नहीं है।

आज प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा को लाखों दिलों की धड़कन और करोड़ों की इंस्पिरेशन बनने के लिए काफी कठिन परिश्रम करना पड़ा है, तब कहीं जाकर वह यह बड़ा मुकाम हासिल कर पाई है। लेकिन किसी समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस एक्टर के साथ काफी बुरा बर्ताव किया जाता था। इस एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म Thamizhan (2022) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद प्रियंका बॉलीवुड फिल्म में नजर आईं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया, कि कैसे इस अभिनेत्री को शुरुआती दिनों में अपनी स्किन कलर के कारण हो रहे भेदभाव का का सामना करना पड़ा था।

प्रियंका को बुलाया गया काली बिल्ली

प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में बीबीसी की ‘100 वीमन’ लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। साल 2022 की प्रियंका सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस रही है। प्रियंका चोपड़ा ने बालीवुड और उसमें होने वाले रंगभेद को लेकर बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया। ‘मुझे बॉलीवुड में काली बिल्ली और सांवली कहा जाता था’ मेरे मुताबिक ‘सांवली’ का क्या अर्थ होता है। वह भी एक ऐसे देश में जहां सभी ब्राउन नजर आते हैं। जहां तक मुझे लगता था, कि मैं बिल्कुल भी सुंदर नहीं हूं, मैं यह भी समझती थी कि दूसरों से अधिक कड़ी मेहनत मुझे करनी पड़ेगी। जबकि मुझे पूर्ण विश्वास हो गया था, कि मैं अपने स्किन कलर वाले एक्टर्स के लिए भी बहुत अधिक टैलेंटेड साबित हो रही थी। लेकिन उस समय मैं यह समझती थी कि यह सब कुछ सही है, क्योंकि इन्हीं बातों को उस समय नॉर्मल माना जाता था।

फिर आगे उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के औपनिवेशिक अतीत के कारण है क्योंकि हमें अभी ब्रिटिश राज से बाहर निकले पूरे 100 साल भी नहीं हुए हैं तो जहां तक मैं जानती हूं कि अभी भी हम इन चीजों को खुद से जुड़े हुए ही हैं लेकिन हमारी पीढ़ी पर यह सब कुछ डिपेंड करता है उनके अंदर चीजों को बदलने की क्षमता मौजूद है ताकि आने वाली जनरेशन विरासत में हम से सिर्फ लाइट स्किन को अच्छा मानने की सीख ना ले।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

पिछले हफ्ते सऊदी अरब के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थी। वह अपने बेहतरीन लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छा गई थी। वहीं उनके प्रोजेक्ट की बात की जाए, तो बहुत जल्द ही प्रियंका अपनी फिल्म ‘लव अगेन’ में नजर आने वाली हैं। प्रियंका अवेंजर्स फेम डायरेक्टर जोड़ी रुसो ब्रदर्स के साथ भी काम कर रही हैं। प्रियंका रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडन संग एक्शन करते नजर आएंगी। अमेजन प्राइम पर उनकी यह सीरीज देखी जा सकेगी।

Read Also:-3 फुट के Abdu और कच्चा बादाम गर्ल अंजलि की दुनिया हुई दीवानी, जानिए