भोपाल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जबलपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ भोपाल, गोवा और सूरत सहित अन्य शहरों में 24 लोगों ने दुष्कर्म किया।
पीड़ित लड़की इस मामले में धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज करा चुकी है लेकिन आरोप है कि मामले में रसूखदार व करोड़पति लोगों के नाम सामने आने के बाद पुलिस कोई कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबा रही है।
ये भी पढ़ें: 24 लोगों ने किया दुष्कर्म, मॉडल बनना चाहती थी मध्यप्रदेश की नाबालिग लड़की
जबलपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की मॉडल बनना चाहती थी। उसका संपर्क भोपाल में रहने वाली साक्षी नाम की महिला से हुआ। साक्षी ने पीड़िता को बताया कि उसका चयन एक रियलिटी शो में हो गया है और उसे भोपाल आने के लिए कहा।
साक्षी पोर्ट फोलियो बनवाने के बहाने उसे एक कालेज के मालिक के फार्म हाउस में ले गई। फार्म हाउस में मौजूद दद्दू नामक युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान साक्षी ने लड़की का वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़ें: Mumbai Underworld: ऐसी है मुंबई के पहले डॉन की दास्तान, न कभी चलाई गोली, न किया कत्ल
इसके बाद साक्षी अक्सर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की को भोपाल में रसूखदार व करोड़पति लोगों के फार्म हाउस में भेजती रही। साक्षी ने भोपाल के बाद लड़की को तीन महीने के लिए सूरत भेज दिया। सूरत से लौटने के कुछ दिन बाद साक्षी ने उसे गोवा में आकाश जायसवाल के पास भेज दिया।
इस तरह नाबालिग लड़की के साथ अलग-अलग शहरों में लगातार दुष्कर्म होता रहा। पीड़िता किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। मामले में जीआरपी जबलपुर ने पीड़िता के बयान भी दर्ज किए थे जिसमें उसने 24 लोगों के नाम बताए थे। बड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।