अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार पड़ी है। जम्मू और श्रीनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिस्सों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। यात्रा रूट अधिक प्रभावित है। बुधवार को भी उधमपुर और रामबन में कई जगह भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।
मौसम विभाग की अगले कुछ दिन में जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद यात्रा को 4 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है। जम्मू से बुधवार को यात्रियों के जत्थे को घाटी के लिए नहीं भेजा गया। इससे संभाग के विभिन्न हिस्सों में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार पड़ी है।
हाल ही में हुई भारी बारिश से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर फिसलन और कीचड़ बढ़ा है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी और मौजूदा ट्रैक की स्थिति को देखते हुए यात्रा को अगले कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया है। भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते यात्रियों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में अमरनाथ यात्रियों को ठहराया गया है। गत दिवस तीसरे दिन बालटाल से यात्रा बहाल हुई थी।
अब तक 3.31 लाख से अधिक यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।